वायरल न्यूज़

EYE TEST: चाहे जितना जोर लगा लो आज, मगर फिर भी 8 नंबर नहीं ढूंढ पाओगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 11, 2024, 08:45 AM IST

EYE TEST: दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। तस्वीर में हर तरफ 5 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर इसमें एक जगह पर 8 नंबर भी छिपा हुआ है। आज आपको उसी खास नंबर को खोजना है।

Image

गणित के पांच नंबरों की इस भीड़ में एक जगह पर आठ नंबर छिपकर बैठा हुआ है। (Photo/Twitter)

EYE TEST: सोशल मीडिया में ऐसी ढेरों तस्वीरें हैं जो सीधे हमारे दिमाग और नजरों को चैलेंज करती हैं। ऐसी तस्वीरों में दरअसल कुछ खास रहस्य छिपे होते हैं, जिन्हें खोजने का चैलेंज दिया जाता है। कई बार हमारा दिमाग तस्वीरों में छिपे रहस्यों को खोज लेता है तो कई बार नाकामी भी हाथ लगती है। मगर ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है। सोशल मीडिया में नजरों का टेस्ट लेने वाली एक ऐसी ही अलग तस्वीर छाई हुई है। तस्वीरों गणित के नंबरों से जुड़ी हुई है।

पांच की भीड़ में छिपा है आठ

वायरल तस्वीर में आपको हर जगह सिर्फ पांच नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। इसमें ऊपर से नीचे तक सिर्फ 5 नंबर ही लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि इसी पांच की भीड़ में एक जगह पर 8 नंबर भी छिपकर बैठा हुआ है। मगर मजाल है कि कोई उस पांच नंबर को ढूंढक दिखा दे। अगर आप खुद को मुकद्दर का सिकंदर समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। बताइए आखिर पांच की भीड़ में आठ कहां छिपकर बैठा है।

क्या ढूंढ पाए जवाब

हालांकि आप अपनी कोशिश शुरू करें पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको छिपा हुआ नबंर खोजने के लिए सिर्फ पांच सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आठ नंबर ढूंढ लिया तो बहुत बड़ी बात होगी। हालांकि 50 सेकंड में भी सवाल का जवाब तलाश कर लिया तो भी बहुत बड़ी बात होगी। लेकिन अभी तक भी जवाब नहीं तलाश पाए हैं तो कोई बात नहीं है। यहां आपको जवाब भी मिलेगा।

देखिए जवाब

Viral Photo

लाल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना 5 नंबर की भीड़ में आठ ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article