Brain Test: दिमाग और नजर का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं। इनमें कुछ तस्वीरों में ऐसे रहस्य छिपे होते हैं, जिन्हें खोज पाना बड़ा मुश्किल होता है। मगर तेज नजर और चतुर दिमाग वाले ऐसी तस्वीरों को भी आसानी से हल कर लेते हैं। मगर अभी एक ऐसा तस्वीर हर तरफ छाई है, जिसे जल्दी हल करना किसी के लिए भी आसान नहीं होने वाला है। दरअसल वायरल तस्वीर में अबकी बार कोई रहस्य नहीं छिपा है, बल्कि एक भूत छिपा है। जिसे खोजना टेढ़ी खीर साबित होने वाला है।
मेहमानों के बीच छिपा है भूत, दम है तो खोजकर दिखाइए। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
मेहमानों में छिपा है एक भूत
सोशल मीडिया में वायरल तस्वीर किसी फंक्शन की नजर आती है। इसमें मेहमान आपस में बातचीत कर रहे हैं। कुछ मेहमान नाच-गाने का लुत्फ उठा रहे हैं। मगर चौंक जाएंगे कि इन्हीं मेहमानों के बीच एक भूत भी है। मगर मजाल है कि कोई उसे खोजकर दिखा दे। अगर आप भी खुद नजरों को बादशाह समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। आपको बताना है कि मेहमानों के बीच भूत कहां छिपा है। इसके लिए आपको पूरे 60 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में तस्वीर में छिपे भूत को खोज पाए तो आपको चैंपियन माना जाएगा।
आपको दिखा क्या?
हालांकि दिए गए समय में या फिर भी अभी तक उस भूत को नहीं खोज पाएं है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। इसका जवाब भी यहीं मिलेगा। तस्वीर में ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि भूत एक महिला का रूप धारण करके पहुंचा है। इसके लिए उसके पैरों की तरफ देखिए जो हवा में लटके हैं।
तस्वीर में यहां देखिए भूत
देखिए कहां है भूत।
देख लिया महिला के रूप में आए भूत के पैर हवा में लटके हैं, मगर मजाल है कि कोई उसे खोज पाए। नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली ऐसी मजेदार तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।
