Desi Jugaad Video: देश के अधिकतर हिस्सों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम यह है कि लोग अपने घरों से निकलने से पहले एक बार को सोचने पर मजबूर हो रहे हैं। वहीं ठंड में लोग नहाना भी स्किप कर देते हैं। कई इलाकों में तो ठंड इतनी ज्यादा पड़ रही है पानी गर्म किए बिना इस्तेमाल ही नहीं किया जा सकता है। नहाना तो छोड़िए पीने के लिए भी लोग गर्म पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग अलग-अलग तरीके से पानी गर्म करते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जबरदस्त देसी जुगाड़ वाला वीडियो
वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने जबरदस्त जुगाड़ लगाकर एक ऐसी तकनीक तैयार की है, जिससे बहुत ही अनोखे अंदाज में पानी गर्म हो जा रहा है। सबसे अनोखी बात यह है कि इस जबरदस्त तकनीक से जहां एक तरफ पानी गर्म हो रहा है। वहीं साथ ही साथ रोटी भी पक रही है। दरअसल, शख्स ने खाना बनाने वाले चूल्हे में ही कुछ ऐसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है कि इससे पानी भी गर्म हो रहा है। देखें वीडियो-
देसी जुगाड़ का यह वीडियो लोगों को बड़ा मजेदार लग रहा है। सर्दियों में नहाने का पानी गर्म करने के लिए शख्स ने मस्त जुगाड़ निकाला है। इस टेक्नोलॉजी को देखकर दुनिया के बड़े-बड़े इंजीनियर भी दंग रह जाएंगे। जुगाड़ वाला यह चूल्हा एक साथ दो-दो काम करता नजर आ रहा है। इस चूल्हे पर एक तरफ बर्तन रखकर खाना पका सकते हैं वहीं दूसरी तरफ अपने आप गरमा-गरम पानी निकल रहा है। आप देख सकते हैं कि चूल्हे में पाइप लगा हुआ है। इसमें एक तरफ ठंडा पानी डाला जा रहा है और दूसरी तरफ वह गर्म होकर निकल रहा है। वीडियो को @Babymishra_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
