वायरल न्यूज़

EYE TEST: तस्वीर में छिपे हैं तीन चेहरे, बहुत चालाक भी सिर्फ एक खोज पाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 27, 2023, 07:20 AM IST

Optical Illusion: दिमाग और नजर का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर वायरल है। तस्वीर में तीन चेहरे छिपे हैं, जिन्हें खोजना आसान नहीं होने वाला है।

Image

तस्वीर में छिपे हैं तीन चेहरे, जिन्हें खोजना आसान नहीं होगा। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में छिपे हैं तीन चेहरे
  • एक भी खोजना नहीं होगा आसान
  • नहीं खोज पाएं तो जवाब भी यहीं मिलेगा

EYE TEST: नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। इनमें कुछ तस्वीरों में छिपे रहस्यों को हम आसानी से खोज लेते हैं। कुछ तस्वीरों में छिपे रहस्य को थोड़ा दिमाग लगाकर खोज लिया जाता है। मगर कभी-कभी ऐसी तस्वीर सामने आती हैं जो दिमाग की बत्ती गुल कर देती हैं, मगर तय समय के भीतर हम उन्हें हल नहीं कर पाते हैं। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। मगर मजाल है कोई तय समय के भीतर उसे हल करके दिखा दे। अगर आप भी अपने दिमाग और आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट हैं।

मिलेगा पांच सेकंड का समय

तस्वीर दरअसल एक प्यारी सी बच्ची और उसके पिता से जुड़ी है। देखकर मालूम होता है कि बच्ची का बर्थडे है और अपने पिता के साथ बर्थडे केक खरीदने पहुंची है। दोनों कन्फेक्शनरी स्टोर पर पहुंचे और बच्ची काउंटर में रखे केक देखकर अपने पसंद का ऑर्डर कराती है। मगर चौंक जाएंगे कि इसी तस्वीर में ही एक खास रहस्य छिपा है। दरअसल लड़की जिस कन्फेक्शनरी स्टोर पर केक लेने पहुंची वहां तीन चेहरे छिपे हैं। मगर मजाल है कि उन्हें खोजकर दिखा दे। बहुत चालाक भी सिर्फ एक ही चेहरा खोज पाएगा। अब आपको उन्हीं तीनों चेहरों को खोजकर दिखाना है। हालांकि इसके सिर्फ पांच सेकंड का समय मिलेगा।

क्या खोज पाए तीनों चेहरे?

अगर इतने समय में आपने तीनों चेहरों को खोज लिया है तो सचमुच आपका दिमाग किसी जीनियस से कम नहीं है। मगर इससे अधिक समय में तीनों चेहरे के खोज पाएं हैं तो कई बात नहीं, क्योंकि बड़ी तादाद में नेटिजन्स तय समय के भीतर इस तस्वीर को हल नहीं कर पाए हैं। अगर आप अभी तक भी तीनों चेहरों को नहीं खोज पाए हैं तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। यहां इसका जवाब भी मिलेगा।

यहां नीचे देखिए कहां तीनों चेहरे

Viral Photo

तस्वीर में देखिए कहां छिपे हैं तीनों चेहरे।

दअसल तीनों चेहरे बर्थडे केक में ही छिपे थे, जिन्हें खोजने बिल्कुल भी आसान नहीं था। दिमाग और नजर का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे। तब तक जुड़े रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article