वायरल न्यूज़

Rishi Sunak की सास Sudha Murthy की कायल हुईं ये महिला उद्यमी, Linkedin पर कुछ यूं बांधें तारीफों के पुल

Sudha Murthy News : ऋषि सुनक की सास सुधा मूर्ति से मिलने के बाद गदगद हो चुकीं जयंती भट्टाचार्य ने एक फोटो शेयर की है। जिसमें सुधा मूर्ति एक कुर्सी पर बैठी हैं और अपने मोबाइल पर उन्‍हें कुछ दिखा रही हैं।

Image

एयरपोर्ट पर बैठीं सुधा मूर्ति औश्र उद्यमी जयंती भट्टाचार्य। (फोटो क्रेडिट : Jayanti Bhattacharya/Linkedin)

Sudha Murthy News : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) की सास सुधा मूर्ति (Sudha Murthy) का नाम G20 शिखर सम्‍मेलन के बाद फिर सोशल पर ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच इंडिया हेम्प एंड कंपनी की सह-संस्थापक जयंती भट्टाचार्य ने एयरपोर्ट पर उनके साथ वक्‍त बिताते हुए फोटो शेयर की। सुधा मूर्ति से प्रभावित हुईं जयंती ने लिंक्‍डइन पर एक पोस्‍ट लिखा जो कि मिनटों में वायरल हो गया। जयंती लिखती हैं कि, 'मैंने उनकी कृपा, उनके धैर्य, उनकी बुद्धिमत्ता और उनकी रचनात्मकता के बारे में सुना है।' इसके बाद उन्‍होंने सोशल मीडिया पोस्‍ट की मदद से बताया कि कैसे वे सुधा मूर्ति की विनम्रता, सादगी और आसपास बैठे लोगों संग बातचीत करने की क्षमता देख दंग रह गईं। इस पोस्‍ट के साथ महिला उद्यमी ने दोनों की फोटो भी शेयर की है।

ये लिखती हैं जयंती

ऋषि सुनक की सास सुधा मूर्ति से मिलने के बाद गदगद हो चुकीं जयंती भट्टाचार्य ने लिखा कि, 'मैंने उनकी कृपा, उनके धैर्य, उनकी बुद्धिमत्ता और उनकी रचनात्मकता के बारे में सुना है। जिस चीज ने मुझे चकित कर दिया वह थी उनका धैर्य, उनकी विनम्रता और उनकी सादगी। श्रीमती सुधा मूर्ति, पद्मभूषण प्राप्तकर्ता (यूके के प्रधानमंत्री की सास) बस हमारे साथ एक व्यस्त हवाई अड्डे पर इंतजार कर रही हैं, बात कर रही हैं और आम लोगों से जुड़ रही हैं। यह जानना अच्छा है कि एलन मस्क की दुनिया में, हमारे पास हमेशा हमारी सुधा मूर्ति होंगी।'

यूजर्स के ऐसे थे रिएक्‍शन

जयंती भट्टाचार्य द्वारा शेयर की गई इस फोटो में सुधा मूर्ति एक कुर्सी पर बैठी हैं और अपने मोबाइल पर उन्‍हें कुछ दिखा रही हैं। ये फोटो दो दिन पूर्व शेयर की गई थी। अब तक इस पर 1600 से ज्‍यादा रिएक्‍शन आ चुके हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'वास्तव में, जयंती भट्टाचार्य! सुधा मूर्ति की कृपा, धैर्य, बुद्धिमत्ता और रचनात्मकता ने कई लोगों पर अमिट छाप छोड़ी है। हालांकि, यह उनका अटूट धैर्य, विनम्रता और सादगी ही है जो उन्हें वास्तव में अलग करती है। अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों के बीच आम लोगों से जुड़ने की उनकी क्षमता उनके जमीन से जुड़े स्वभाव का प्रमाण है। एक ऐसी दुनिया में जो अक्सर हाई-प्रोफाइल शख्सियतों का जश्न मनाती है, सुधामूर्ति हमें करुणा और सापेक्षता के स्थायी मूल्य की याद दिलाती हैं।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'हाँ! वह सभी स्तरों पर लोगों से जुड़ने के कौशल वाली एक दुर्लभ महिला हैं। उनकी सादगी, स्पष्टता और विनम्रता उनके सामने आने वाले किसी भी व्यक्ति को प्रभावित करने में कभी असफल नहीं होती।' एक और यूजर ने सुधा मूर्ति में कसीदे पढ़ते हुए लिखा कि, 'विशाल उपलब्धियों की दुनिया में, सुधा मूर्ति की जमीनी कृपा हमें याद दिलाती है कि सच्ची महानता विनम्रता और रोजमर्रा के लोगों के साथ जुड़ाव में निहित है।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article