Elon Musk Viral Tweet : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मानचित्र यानी कि मैप की फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसमें भारत से अमेरिका के एक नए रास्ते को दिखाया गया है। दरअसल, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किसी यूजर ने मैप की फोटो शेयर की है। दावे में स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है कि, 'कैसे कोई जमीन के एक भी टुकड़े को छुए बिना समुद्री मार्ग से 'सीधी रेखा' में भारत से संयुक्त राज्य अमेरिका तक यात्रा कर सकता है।' जब तस्वीर वायरल हुई तो लोगों ने इस पर तरह-तरह से कमेंट करने शुरू किए। हालांकि इस नए मानचित्र से एलन भी काफी प्रभावित हुए हैं। जब उनका ध्यान इस पर गया तो उन्होंने भी इस पर अपनी राय रखी।
वायरल मैप की फोटो।
एपिक मैप्स अकाउंट से एक्स पर वायरल मानचित्र की फोटो के साथ शेयर किया है जिसमें लिखा है कि, 'भूमि के एक भी टुकड़े को छुए बिना, भारत से संयुक्त राज्य अमेरिका तक पूरी तरह से सीधी रेखा में जाना संभव है।' बता दें कि, ये अकाउंट माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर 'शैक्षणिक और सूचनात्मक विश्व मानचित्र' साझा करने के लिए जाना जाता है। चित्र में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका को जोड़ने वाली एक नीले रंग की रेखा दिखाई गई है। जबकि भारत को बिंदु A से मार्क किया गया है, संयुक्त राज्य अमेरिका को बिंदु P से मार्क किया गया है। मानचित्र इस मार्ग के माध्यम से दोनों देशों के बीच की दूरी को भी उजागर करता है। दावे के मुताबिक, इस रास्ते की कुल लंबाई 29,800 किमी है।
28 सितंबर को शेयर किए जाने के बाद से इस पोस्ट को 6.3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं, कई लोगों ने इस कमेंट करना शुरू कर दिया है। एलन मस्क ने पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा कि, 'वाह।
वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि, 'आप पूरे दक्षिण अमेरिका का चक्कर लगाने के बजाय पनामा नहर के माध्यम से एक छोटा रास्ता बना सकते हैं। पनामा नहर के माध्यम से नौकायन करना एक अविश्वसनीय अनुभव है।' दूसरे ने लिखा कि, 'दिलचस्प' तो तीसरा यूजर लिखता है 'यह एक दिलचस्प तथ्य है, इसे 2डी में देखना कठिन है लेकिन ग्लोब के साथ यह स्पष्ट हो जाता है।'
चौथे ने इसे एपिक बताते हुए पांचवे ने लिखा कि, 'दूसरे रास्ते जवाब में लिखा कि, 'दूसरे रास्ते जाओ. यह छोटा है।' वहीं, एक ने ये भी लिखा 'मैं कोई मानचित्र निर्माता नहीं हूं। लेकिन मुझे यकीन है कि कम दूरी वाला एक मार्ग है।"
