वायरल न्यूज़

iphone 15 के इस फीचर के फैन हो गए Elon Musk, तारीफ में लिख दी ये बात कि मिनटों में हो गए वायरल

Elon Musk on iphone 15 Features : ये वाकया उस समय शुरू हुआ जब Apple के CEO टिम कुक ने iPhone 15 के कैमरा वर्क की प्रशंसा करते हुए एक ट्वीट एक्‍स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया। उसके बाद एलन मस्‍क ने उनके ट्वीट पर कमेंट कर उन्‍हें जवाब दिया।

Image

एलन मस्‍क और iPhone 15.

Elon Musk on iphone 15 Features : Apple ने iphone 15 की सीरीज को लॉन्‍च कर दिया है। इसकी लॉन्चिंग के बाद से भारतीय लोगों में भी iPhone 15 को खरीदने का उत्‍साह देखा जा रहा है। जहां एक ओर सभी एप्‍पल स्‍टोर्स में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है तो वहीं, दूसरी ओर एलन मस्‍क का एक ट्वीट चर्चा में आ गया है। एलन मस्क ने बताया है कि, वे नया iPhone 15 खरीदने की योजना कैसे बना रहे हैं। मस्‍क के ट्वीट करते ही यूजर्स ने रिएक्‍ट करना शुरू किया। बता दें कि, लॉन्‍च होने के बाद से ही iPhone 15 ने दुनिया भर में धूम मचा दी है। एलन मस्‍क ने इस फोन के एक फीचर की काफी ज्‍यादा तारीफ की है। उन्‍होंने बताया है कि, आखिर क्‍यों वे iPhone 15 खरीदने का मन बना रहे हैं।

टिम कुक का ट्वीट

दरअसल, ये वाकया उस समय शुरू हुआ जब Apple के CEO टिम कुक ने iPhone 15 के कैमरा वर्क की प्रशंसा करते हुए एक ट्वीट एक्‍स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया। कुक ने लिखा कि, 'विश्व-प्रसिद्ध फोटोग्राफर स्टीफन विल्केस और रूबेन वू ने हमें दिखाया कि iPhone 15 प्रो मैक्स के साथ रचनात्मकता असीमित है। उनकी ज्वलंत तस्वीरें रोड आइलैंड में गर्मियों की सुंदरता से लेकर यूटा के अलौकिक रेगिस्तान तक के लुभावने दृश्य दिखाती हैं। इसके लिए धन्यवाद मुझे अपना काम दिखा रहा हूँ।'

एलन मस्‍क ने दिया जवाब

जैसे ही टिम कुक का ट्वीट वायरल हुआ तो उसके ठीक बाद एलन मस्‍क ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि, 'आईफोन की तस्वीरें और वीडियो की खूबसूरती अविश्वसनीय है।'

इस पोस्ट के कुछ समय बाद टिम कुक ने एक और पोस्‍ट की जिसमें Apple iPhone 15 की लांचिंग की कुछ फोटोज थीं। इस पर मस्क ने जवाब देते हुए लिखा कि, 'मैं एक खरीद रहा हूं!'

बता दें कि, एलन मस्‍क ने ये पोस्‍ट आज ही की है। अब तक इसे तीन लाख से ज्यादा बार देखा और 5,000 बार लाइक किया जा चुका है। वहीं, टिम कुक की पोस्‍ट पर लोगों ने iPhone 15 के फीचर्स की प्रशंसा करते हुए अपने विचार शेयर किए हैं। हालांकि मस्‍क की पोस्‍ट पर कुछ ऐसे यूजर्स भी थे जिन्‍होंने मस्‍क से पूछा कि क्‍या वे एप्पल वॉच को खरीदने की भी योजना बना रहे हैं।

यूजर्स ने किया रिएक्‍ट

एलन मस्‍क की पोस्‍ट पढ़ने के बाद कई लोगों ने रिएक्‍शन दिया है। एक शख्‍स ने उनसे पूछा कि, 'वे कौन सा रंग खरीदने की योजना बना रहे हैं।' दूसरे ने लिखा कि, 'अभी-अभी मेरी नई ऐप्पल वॉच अल्ट्रा 2 की स्थापना पूरी हुई है! आपको एक मिलना चाहिए, एलन।' तीसरे यूजर ने मजाक में लिखा कि, 'मुझे लगता है कि जब एलन कहते हैं कि वह कुछ खरीदते हैं, तो उनका मतलब पूरी कंपनी है। अलविदा आईफोन' चौथे यूजर ने कहा कि, '15 प्रो मैक्स का कैमरा बिल्कुल अद्भुत है! 5X ऑप्टिकल ज़ूम बहुत अच्छा है!' वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि, 'मैंने यहां एक्स पर नई ऐप्पल घड़ी का विज्ञापन देखा और मैंने तुरंत एक का ऑर्डर दिया।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article