Elephant Playing In Mud Viral Video: बचपन में लगता है कि काश हम बड़े होते तो अच्छा होता, यहां जाते, वहां जाते, मस्ती करते। फिर वही जवानी में आने के बाद लगता है कि हम बच्चे ही ठीक थे, क्यों बड़े हो गए। बचपन में ना ही कोई टेंशन थी और ना ही किसी झमेला। बिना किसी टेंशन और परेशानी के हम खेला करते थे और पढ़ाई किया करते हैं। अब बड़े होने पर समझ आता है कि उस समय की जिंदगी बहुत अच्छी थी। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद आपको आपका बचपन याद आ जाएगा और इसमें खो जाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Elephant Playing Viral Video) में एक हाथी मिट्टी में खेलता है। बिल्कुल वैसे ही जैसे हम बचपन में खेला करते थे और हमें हमारे पापा और मां दुलार किया करती थीं और कभी-कभी पिटाई भी हो जाती थी। कुछ यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद भावुक भी हो उठे और अपनी कहानियां भी बताई। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स का कहना है कि एनिमल्स के इतने सारे में ये वीडियो अब तक की सबसे खूबसूरत वीडियो है।
मिट्टी में खेलते हुए हाथी का वीडियो वायरल
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि वाकई में बचपन काफी प्यारा होता है, काश हम फिर से बचपन की उन गलियों में वापस जा सकते। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बेहद सुंदर और दिल को छू लेने वाला नजारा है। इस वीडियो को अब तक 22 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 2.3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। बता दें, इस वीडियो को '@SheldrickTrust' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
