VIDEO: शख्स का मुंह दबोचने लगा हाथी, भारी भरकम गजराज का अंदाज देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाथी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक शख्स के साथ अनोखे अंदाज में खेल रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर लोग हंस भी रहे हैं और हैरान भी हो रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथी का अनोखा अंदाज
  • शख्स के साथ मजे लेते हुए खेल रहा था गजराज
  • वीडियो देखकर लोग रह गए दंग

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार वीडियो (Today Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) फनी होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो (Today Trending Video) ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद यूजर्स इन वीडियो (Animal Video) को पसंद करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक और हाहाकारी वीडियो (Elephant Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी। क्योंकि, इस वीडियो में हाथी एक शख्स के साथ ऐसा खेल खेल रहा था, जिसने सबको चौंका दिया।

ये तो हम सब जानते हैं हाथी दिखने में काफी विशाल और भारी भरकम होता है। लिहाजा, ज्यादातर लोग हाथी से दूरी बनाकर ही रहते हैं। क्योंकि, हाथी को जब गुस्सा आता है, तो वह काफी तांडव मचाता है। हालांकि, कई बार हाथी इंसानों के साथ अलग अंदाज में मस्ती करते हुए भी दिखाई देता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको हाथी के एक से एक मजेदार वीडियो देखने को भी मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको हाथी का काफी अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किसी तरह हाथी शख्स का मुंह प्यार से दबोचने लगा। शख्स नीचे लेटे हुए था और हाथी अपना मुंह खोलकर उसके मुंह को दबोचने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

End of Feed