वायरल न्यूज़

Viral Video: बीच सड़क डबल फॉर्म में आ गया गजराज, फिर बरपाया ऐसा कहर देखकर हो जाएंगे भयभीत

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 21, 2024, 03:55 PM IST

Elephant Attack Video: सोशल मीडिया पर हाथी का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बीच सड़क गजराज खतरनाक अंदाज में तांडव मचा रहा है। इस नजारे को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

Image

हाथी का कोहराम (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथी का हाहाकारी अंदाज
  • बीच सड़क गजराज ने मचाया तांडव
  • नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिलेंगे, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ वीडियो (Elephant Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Wildlife Video) शामिल होते हैं। इन वीडियो (Shocking Video) को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में हाथी का एक हाहाकारी वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही आप हक्के-बक्के रह जाएंगे।

दरअसल, जानवरों को जब गुस्सा आता है, तो आतंक मचा देते हैं। कुछ जानवर तो ऐसा गदर काटते हैं, जिसे देखकर लोग भयभीत हो जाते हैं और अपनी जान बचाने के लिए दबे पांव भाग खड़े होते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं बीच सड़क एक हाथी डबल फॉर्म में नजर आ रहा है। नजारा देखकर ऐसा लगता है जैसे हाथी काफी गुस्से में है। अचानक हाथी ऑटो, बाइक को हवा में उछालने लगता है। चीजों को इधर-उधर फेंकने लगता है। गजराज का गुस्सा देखकर लोग कांपने लगते हैं और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं। हाथी ने किस तरह कोहराम मचाया आप खुद इस वीडियो में देख लें...

हाथी का हाहाकारी अंदाज

हाथी का हाहाकारी वीडियो देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। क्योंकि, इस तरह का खतरनाक नजारा काफी कम ही देखने को मिलता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'monuz____cr7' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को करोड़ों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 10 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर चटकारे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि काफी खतनार नजारा लग रहा है। कुछ का कहना है कि लग रहा है गजराज डबल फॉर्म में है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article