Viral Video: ये है पपीता छीलने का सबसे आसान हैक, हाथ भी गंदे नहीं होंगे और चाकू की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

Viral Video: यह वीडियो पपीता का छिलका निकालने वाला एक हैक है। वीडियो में एक महिला यूजर पपीते का छिलका निकालने वाला एक ऐसा हैक बता रही है, जिसके लिए आपको चाकू की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही आपके हाथ भी बिल्कुल गंदे नहीं होंगे।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो यूजर्स के लिए काफी हेल्पफुल होता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो पपीता का छिलका निकालने वाला एक हैक है। वीडियो में एक महिला यूजर पपीते का छिलका निकालने वाला एक ऐसा हैक बता रही है, जिसके लिए आपको चाकू की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही आपके हाथ भी बिल्कुल गंदे नहीं होंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Viral Video (68)

पपीता छीलने का जबरदस्त हैक (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर आएगा मजा

वीडियो में आप देख पाएंगे कि यूजर सबसे पहले एक पपीता लिए दिखाई देती है। सबसे पहले वह हाथ से पपीता को काटती नजर आती है। इसके बाद वह इशारे में बताती है कि आपको ऐसा नहीं करना है। फिर वह एक पूरा पपीता ले आती है। अब वह पपीते को चाकू से तीन टुकड़ों में काटती है। फिर वह एक स्टील का डिब्बा ले आती है। आप देख पाएंगे कि इस स्टील के डिब्बे की मदद से एक बार में ही वह पपीते के छिलके निकाल देती है। इस दौरान उसे पपीते पर हाथ लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। न ही उसे पपीते को चाकू से छीलना पड़ता है। देखें वीडियो-

End of Feed