वायरल न्यूज़

Viral Video: ये है पपीता छीलने का सबसे आसान हैक, हाथ भी गंदे नहीं होंगे और चाकू की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

Viral Video: यह वीडियो पपीता का छिलका निकालने वाला एक हैक है। वीडियो में एक महिला यूजर पपीते का छिलका निकालने वाला एक ऐसा हैक बता रही है, जिसके लिए आपको चाकू की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही आपके हाथ भी बिल्कुल गंदे नहीं होंगे।

Image

पपीता छीलने का जबरदस्त हैक (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो यूजर्स के लिए काफी हेल्पफुल होता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो पपीता का छिलका निकालने वाला एक हैक है। वीडियो में एक महिला यूजर पपीते का छिलका निकालने वाला एक ऐसा हैक बता रही है, जिसके लिए आपको चाकू की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही आपके हाथ भी बिल्कुल गंदे नहीं होंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

वीडियो देखकर आएगा मजा

वीडियो में आप देख पाएंगे कि यूजर सबसे पहले एक पपीता लिए दिखाई देती है। सबसे पहले वह हाथ से पपीता को काटती नजर आती है। इसके बाद वह इशारे में बताती है कि आपको ऐसा नहीं करना है। फिर वह एक पूरा पपीता ले आती है। अब वह पपीते को चाकू से तीन टुकड़ों में काटती है। फिर वह एक स्टील का डिब्बा ले आती है। आप देख पाएंगे कि इस स्टील के डिब्बे की मदद से एक बार में ही वह पपीते के छिलके निकाल देती है। इस दौरान उसे पपीते पर हाथ लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। न ही उसे पपीते को चाकू से छीलना पड़ता है। देखें वीडियो-

इसके बाद यूजर चाकू से पपीते के छोटे-छोटे क्यूब करती है और फिर कांटा वाले चम्मच से उसे खाने लगती है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि अगर आप नियमित पपीता खाते हैं, तो उसे काटने के लिए आपको एक चाकू और एक स्टील का गोल डिब्बा ही काफी है। इन दो चीजों से आप बिना हाथ गंदे किए और बिना पपीता को छुए उसे खा सकते हैं। इस जबरदस्त हैक वीडियो को इंस्टाग्राम पर ruchcook नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article