क्या AI भविष्य में स्कूल होंगे ? डुओलिंगो के सीईओ की भविष्यवाणी हुई वायरल, जानिए अपने दावे में क्‍या कहा

Viral News: डुओलिंगो एक निःशुल्क, मज़ेदार और व्यापक रूप से लोकप्रिय भाषा-शिक्षण मंच और ऐप है । यह 40 से अधिक भाषाओं में पाठ्यक्रम प्रदान करता है, जिनमें स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन और कई अन्य भाषाएं शामिल हैं। इस कंपनी के सीईओ ने चौंकाने वाला दावा किया है।

Viral News: डुओलिंगो के सीईओ लुइस वॉन आह्न ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर एक चौंका देने वाला दावा किया है। उनके मुताबिक, 'AI के कारण शिक्षा में बदलाव आने वाला है। शिक्षकों की तुलना में एआई के साथ पढ़ाना अधिक स्केलेबल है।' नो प्रायर्स पॉडकास्ट पर उन्‍होंने कहा कि, 'इसका मतलब यह नहीं है कि शिक्षक चले जाएंगे। आपको अभी भी छात्रों की देखभाल के लिए लोगों की जरूरत है।' एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 छात्रों वाली कक्षा का उदाहरण देते हुए, वॉन आह्न ने कहा कि, 'एक शिक्षक प्रत्येक छात्र को व्यक्तिगत शिक्षा प्रदान करने में सक्षम नहीं हो सकता है। वहीं, AI रियल टाइम में व्यक्तिगत प्रदर्शन को ट्रैक करने और बच्चे की गति के अनुरूप पाठ योजनाओं को एडजस्‍ट करने में सक्षम होगा।'

डुओलिंगो के सीईओ लुइस वॉन आह्न।

डुओलिंगो एक निःशुल्क, मज़ेदार और व्यापक रूप से लोकप्रिय भाषा-शिक्षण मंच और ऐप है । यह 40 से अधिक भाषाओं में पाठ्यक्रम प्रदान करता है, जिनमें स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन और कई अन्य भाषाएं शामिल हैं। इस कंपनी के सीईओ ने हालिया बयान में कहा है कि, 'आपको अभी भी छात्रों की देखभाल के लिए लोगों की आवश्यकता है, लेकिन कंप्यूटर बहुत सटीक रूप से जान सकता है कि आप किसमें अच्छे हैं और किसमें बुरे। यह ऐसी बात है जिसे एक शिक्षक एक साथ 30 छात्रों पर नज़र नहीं रख सकता।' बता दें कि, डुओलिंगो जैसी कंपनियों के लिए, एआई पहले से ही उनके भविष्य का एक बड़ा हिस्सा है। पिछले महीने इस प्लेटफॉर्म ने घोषणा की थी कि वह धीरे-धीरे ऐसे काम करने के लिए ठेकेदारों का उपयोग करना बंद कर देगा जो एआई संभाल सकता है। कंपनी ने अपने इस बदलाव को उचित ठहराते हुए कहा कि उसने 2012 में भी मोबाइल पर बड़ा दांव लगाकर ऐसा ही फैसला लिया था।

End of Feed