वायरल न्यूज़

Dulhan Ka Video: कबूतरों के बीच हो रही थी दुल्हन की एंट्री, बीच में हुआ कुछ ऐसा देखते रह गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jun 19, 2023, 01:17 PM IST

Bride Viral Video: सोशल मीडिया पर दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कबूतरों के बीच से उसकी एंट्री हो रही थी। लेकिन, बीच में एक कबूतर ने ऐसा खेल किया, जिसे देखकर लोग ठहाके लगाने लगे।

Image

दुल्हन के साथ तो खेल हो गया (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन का अनोखा वीडियो
  • कबूतरों के बीच से हो रही थी एंट्री
  • नजारा देखकर लोगों की छूट गई हंसी

Groom Viral Video: शादियों के सीजन में सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन (Dulhan Ka Viral Video) के एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) शेयर होते रहते हैं। कई वीडियो (Groom Funny Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Shadi Video) पर तो लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं शादियों के वीडियो (Trending Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं और एक से एक मजेदार कमेंट भी करते रहते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें कबूतरों के बीच से दुल्हन की एंट्री हो रही थी। लेकिन, अचानक बीच में कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे लोग देखते रह जाते हैं और जमकर ठहाके भी लगाते हैं।

आज कल हर शादी में आपको कुछ ना कुछ अलग देखने को मिल जाएगा। कई शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ऐसी एंट्री होती है, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। क्योंकि, हर कपल की ख्वाहिश होती है कि उनकी शादी सबसे खास, अलग और यादगार हो। इसके लिए कई लोग तो काफी पैसे भी खर्च करते हैं और जोर-शोर से तैयारियां भी करते हैं। हालांकि, कई बार कुछ अलग करने के चक्कर में कपल का पोपट भी बन जाता है और बना बनाया प्लान बिगड़ जाता है। इस वीडियो में भी एक दुल्हन के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक दुल्हन की धांसू एंट्री हो रही है। जैसे-जैसे दुल्हन आगे बढ़ रही है दोनों तरफ से कबूतर उड़ाए जाते हैं। अचानक एक कबूतर दुल्हन के सिर पर जा बैठता है। इसके बाद जो होता है उसे देखकर लोग ठहाके लगने लगते हैं। तो पहले आप भी इस मजेदार नजारे को देखें...

दुल्हने के साथ हुआ खेल

दुल्हन के इस वीडियो को देखकर जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि लड़की के साथ तो खेल हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'witty_wedding' नाम के पेज से शेयर किया गया है। मजेदार वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब दो लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि दुल्हन का तो पोपट बन गया। कुछ का कहना है कि कुछ अलग करने के चक्कर में खेल हो गया। कईयो ने यहां तक कहा कि लगता है कबूतर को दुल्हन से प्यार हो गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article