Viral Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस मौके पर सोशल मीडिया पर दूल्हा और दुल्हन के तमाम वीडियो देखने को मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा वही वीडियो पसंद किए जाते हैं, जो दूल्हा और दुल्हन से जुड़े होते हैं। इसके अलावा वो वीडियो भी लोगों को खूब पसंद आते हैं, जिसमें दुल्हन एंट्री ले रही होती है। आजकल शादियों में दुल्हन की एंट्री काफी अनोखे तरीके से होती है। दुल्हन की एंट्री लोगों को काफी पसंद भी आती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है।
दुल्हन की अनोखी एंट्री
वीडियो एक दुल्हन की एंट्री का है। आपन देखा होगा कि शादियों में आमतौर पर दूल्हे घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर दुल्हन के घर आते हैं। हालांकि, इस वीडियो में थोड़ा अलग है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि दुल्हन अपनी शादी में घोड़े पर सवार होकर एंट्री ले रही है। इस दौरान दुल्हन का आत्मविश्वास, शाही अंदाज और उसके चेहरे की मुस्कान लोगों का दिल जीत रही है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि दुल्हन लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में सजकर घोड़े पर सवार होकर एंट्री ले रही है। देखें वीडियो-
इस दौरान दुल्हन पूरी शान से घोड़े पर बैठी दिख रही है। दुल्हन के आसपास ढोल-नगाड़ों की आवाज गूंजती सुनाई दे रही है। दुल्हन की इस अनोखी एंट्री को वहां मौजूद मेहमान और रिश्तेदार अपने मोबाइल के कैमरों में कैद करते दिख रहे हैं। दुल्हन का यह अंदाज आपको किसी योद्धा से कम नहीं लगेगा। यह वीडियो इसी बदलाव की एक मिसाल बनकर सामने आया है। जहां पहले सिर्फ दूल्हे घोड़े पर बैठकर मंडप में आते थे। वहीं इस वीडियो में दुल्हन ने परंपराओं को नए नजरिए से देखने का संदेश दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो के सामने आने के बाद हजारों लोगों ने इसे लाइक कर लिया है। वहीं वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
