Viral Video: अपनी एंट्री पर डांस करने जा रही थी दुल्हन, तभी सामने आकर ये क्या करने लगी दूसरी महिला

Dulhan Entry Video: आप देख पाएंगे कि दुल्हन की ननद अपनी होने वाली भाभी का ननद उतारकर पैसे वहीं लुटा देती है और फिर सामने से हट जाती है। इसके बाद दुल्हन अपने दूल्हे के लिए बेहद ही खास डांस परफॉर्मेंस देती है। है। यह वीडियो इंटरनेट पर दर्शकों का दिल जीत रही है।

Dulhan Entry Video: भारत की शादियों में आजकल दुल्हन का डांस बेहद ही आम हो गया है। अपनी एंट्री पर कुछ दुल्हनें इतना शानदार डांस करती हैं, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक दुल्हन अपनी एंट्री पर बहुत ही खूबसूरत डांस करती नजर आती है। दुल्हन जिस तरह का डांस करती है, वह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स दुल्हन के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Dulhan video (5)

दुल्हन का डांस (इंस्टाग्राम)

दुल्हन का जबरदस्त डांस वीडियो

दुल्हन का डांस वीडियो जहां एक तरफ इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। वहीं डांस से पहले वीडियो में एक ट्विस्ट देखने को मिलता है। आप देख पाएंगे कि जैसे ही दुल्हन अपनी एंट्री पर डांस के लिए तैयार होती है, वैसे ही उसके सामने एक महिला आकर खड़ी होती है। पहले तो कैमरामैन को समझ नहीं आता है कि दुल्हन के सामने महिला क्या करने आई है। हालांकि, इसके बाद महिला ऐसा काम करती है, जिसे देखकर कैमरामैन को सारी बात समझ आ जाती है। दरअसल, दुल्हन के सामने आई महिला उसकी ननद होती है, जो नोटों से दुल्हन की नजर उतारने आई होती है। देखें वीडियो-

End of Feed