Dulha Singing Rap Song: शादियों के अक्सर वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के डांस के वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी दूल्हा-दुल्हन का वीडियो देखना पसंद करते हैं तो ये वीडियो आपके लिए हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दूल्हा शादी के मंडप में रैप सॉन्ग गाता हुआ नजर आ रहा है, जहां सारी महिलाएं उसका ये गाना सुनती नजर आ रही हैं।
दूल्हे ने गाया रैप सॉन्ग (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा हनी सिंह का रैप सॉन्ग गाता नजर आ रहा है। इस दौरान उसने 'लव डोस' गाना गाया है, जिसमें उसने हनी सिंह की कॉपी है। दूल्हे ने गाना भी बड़े ही प्यारे तरीके से गाया है। ऐसे में मंडप में भी बैठी सारी महिलाएं भी उसके गाने को बड़े ही ध्यान से गाना सुनती नजर आ रही हैं। लोगों को भी उसका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
दूल्हे ने गाया हनी सिंह का रैप सॉन्ग
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के काफी रिएक्शन आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अपने ससुर को इम्प्रेस करने का अच्छा तरीका है। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा है कि ये तो रानु मंडल का बेटा वायु मंडल लग रहा है। बता दें, इस वीडियो को 'br_33_memes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 95 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
