Wedding Video: दुल्हन की जयमाला ठीक कर रहा था दूल्हा, तभी हुआ कुछ ऐसा कि हालत हो गई खराब

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 20, 2023, 04:12 PM IST

Dulha Dulhan Video: शादी में आया कोई मेहमान दूल्हे के बगल में ही पटाखा चला देता है। इससे जोर की आवाज आती है। जोर की आवाज सुनकर दूल्हा डर जाता है। इसके बाद वह उछल पड़ता है।

Dulha Dulhan Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इसी बीच दूल्हा-दुल्हन से जुड़े कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी एक बार को सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बारात लेकर बैंक्वेट हॉल में पहुंच चुका है। दुल्हन भी अपने हाथ में जयमाला लेकर अंदर आ चुकी है। इसी बीच दूल्हे को नजर आता है कि दुल्हन के गले में पड़ी जयमाला अव्यवस्थित है।

dulha dulhan

शादी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो

आप देख सकते हैं कि दूल्हा जैसे ही जयमाला को अव्यवस्थित देखता है, वह उसे ठीक करने लग जाता है। इसी मौके पर पास में ही कुछ ऐसा होता है, जिससे दूल्हा डर जाता है। दरअसल, शादी में आया कोई मेहमान दूल्हे के बगल में ही पटाखा चला देता है। इससे जोर की आवाज आती है। जोर की आवाज सुनकर दूल्हा डर जाता है। इसके बाद वह उछल पड़ता है। दूल्हे का ऐसा रिएक्शन देखकर वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं।देखें वीडियो-

End of Feed