वायरल न्यूज़

Wedding Video: दुल्हन की जयमाला ठीक कर रहा था दूल्हा, तभी हुआ कुछ ऐसा कि हालत हो गई खराब

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 20, 2023, 04:12 PM IST

Dulha Dulhan Video: शादी में आया कोई मेहमान दूल्हे के बगल में ही पटाखा चला देता है। इससे जोर की आवाज आती है। जोर की आवाज सुनकर दूल्हा डर जाता है। इसके बाद वह उछल पड़ता है।

Image

शादी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Dulha Dulhan Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इसी बीच दूल्हा-दुल्हन से जुड़े कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी एक बार को सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बारात लेकर बैंक्वेट हॉल में पहुंच चुका है। दुल्हन भी अपने हाथ में जयमाला लेकर अंदर आ चुकी है। इसी बीच दूल्हे को नजर आता है कि दुल्हन के गले में पड़ी जयमाला अव्यवस्थित है।

दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो

आप देख सकते हैं कि दूल्हा जैसे ही जयमाला को अव्यवस्थित देखता है, वह उसे ठीक करने लग जाता है। इसी मौके पर पास में ही कुछ ऐसा होता है, जिससे दूल्हा डर जाता है। दरअसल, शादी में आया कोई मेहमान दूल्हे के बगल में ही पटाखा चला देता है। इससे जोर की आवाज आती है। जोर की आवाज सुनकर दूल्हा डर जाता है। इसके बाद वह उछल पड़ता है। दूल्हे का ऐसा रिएक्शन देखकर वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं।देखें वीडियो-

हालांकि, इसके बाद दूल्हे को जोर का गुस्सा आता है और पटाखा चालाने वाले को वह खरी-खोटी सुना देता है। वीडियो को @jiya_9017 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article