वायरल न्यूज़

Shadi Ka Video: जयमाला के दौरान नखरे दिखाने लगी दुल्हन, गुस्साए दूल्हे ने स्टेज पर ही उठाकर पटका

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 27, 2024, 12:34 PM IST

Dulha Dulhan Fight Video: दुल्हन अपने दूल्हे के गले में जयमाला डाल देती है। हालांकि, जब दुल्हन की बारी आती है तो वह नखरे दिखाने लगती है। इसके बाद जो होता है, वह देख लोग हैरान रह जाते हैं।

Image

दूल्हा-दुल्हन की लड़ाई (इंस्टाग्राम)

Dulha Dulhan Fight Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया पर शादियों के कई सारे वीडियो देखने को मिल रहे हैं। इसमें से कई वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़े होते हैं, जो लोगों को बहुत पसंद आते हैं। शादियों के दौरान कई ऐसी चीजें होती हैं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं। आपने देखा होगा कि कई बार शादियों में दुल्हन और दूल्हा पक्ष के लोग आपस में लड़ जाते हैं। हद तो तब होती है, जब दूल्हा और दुल्हन भी स्टेज पर झगड़ते दिखते हैं।

दुल्हन-दूल्हे में हुई लड़ाई

इसी क्रम में एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरह खींच रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन शादी की स्टेज पर खड़े हैं और जयमाला की रस्म निभाई जा रही है। देखा जा सकता है कि दुल्हन ने दूल्हे के गले में जयमाला डाल दी है और दूल्हे ने बड़े आराम से जयमाला डलवा ली है। हालांकि, जब दुल्हन की बारी आती है तो वह नखरे दिखाने लगती है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही दूल्हा जयमाला डालने जा रहा होता है, दुल्हन पीछे की ओर झुक जाती है। देखें वीडियो-

वीडियो में देख सकते हैं कि जब दुल्हन एक बार ऐसा करती है तो दूल्हा उसे इग्नोर करके फिर से जयमाला डालने लगता है। हालांकि, दुल्हन दूसरी बार भी ऐसा ही करती है और वह पीछे की ओर झुक जाती है। फिर क्या था, दूल्हे का माथा गरम हो जाता है और वह दुल्हन को स्टेज पर ही उठाकर पटक देता है। इसके बाद वह अपना साफा निकालकर वहीं जमीन पर फेंक देता है। यह सब देखकर स्टेज पर खड़े रिश्तेदार और मेहमान हैरान रह जाते हैं। वीडियो को princevermareal नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article