वायरल न्यूज़

'8 पन्ने भरकर भी नहीं मिलेंगे नंबर, प्लीज...', DU प्रोफेसर की छात्रों से अपील का वीडियो वायरल

DU Professor viral video: दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक असिस्टेंट प्रोफेसर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह छात्रों की आंसरशीट में लिखी गई अजीब चीजों पर नाराजगी जताती नजर आ रही हैं। उन्होंने साफ कहा कि सिर्फ पन्ने भरने से नंबर नहीं मिलते।

Image

डीयू की मैम ने दिया रियलिटी चेक, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/phd_wali_ladki)

DU Professor Shikha Sharma viral video: सोशल मीडिया पर इस समय दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU Viral video) की असिस्टेंट एक प्रोफेसर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह इस वीडियो के माध्यम से कॉपियां जांचते समय छात्रों की अजीब हरकतों पर अपनी नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही हैं। प्रोफेसर शिखा शर्मा ने बताया कि कई छात्र सवालों के सही जवाब लिखने के बजाय कुछ भी लिख देते हैं। कोई फिल्म का गाना लिख रहा है, तो कोई पूरे पेज पर एक ही बात बार-बार दोहरा रहा है। कुछ छात्रों की लिखावट इतनी खराब है कि समझना मुश्किल हो जाता है कि आखिर उन्होंने लिखा क्या है। ऐसे में नंबर देना भी कठिन हो जाता है।

प्रोफेसर का कॉपियां जांचते-जांचते मूड खराब

वीडियो में प्रोफेसर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कॉपियां जांचते-जांचते उनका मूड खराब हो गया है और छात्रों को पढ़ाई शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने हाथ जोड़कर छात्रों से अपील की कि वे शिक्षकों पर ऐसा अत्याचार न करें। उनका कहना है कि शिक्षक इतनी मेहनत से पढ़ाते हैं, इसलिए छात्रों को भी जवाब सोच-समझकर और सही तरीके से लिखने चाहिए। प्रोफेसर ने यह भी साफ किया कि 7-8 पन्ने बेकार लिखने से कोई फायदा नहीं होता। अगर जवाब छोटा हो लेकिन सही और स्पष्ट हो, तो वही ज्यादा अंक दिला सकता है। उन्होंने छात्रों को समझाया कि ग्रेजुएशन मजाक नहीं है, इसे गंभीरता से लेना चाहिए। देखें वीडियो:

यह वीडियो छात्रों के लिए एक सीख की तरह है। परीक्षा में सिर्फ पन्ने भरने की बजाय विषय को समझकर और साफ भाषा में जवाब लिखना जरूरी है। सही तैयारी और ईमानदारी से लिखे गए जवाब ही अच्छे अंक दिला सकते हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर phd_wali_ladki नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक हजारों लोगों ने देखा है। वहीं पर इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भर-भरकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article