Video: नशे में धुत शख्स ने रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई Thar, ट्रेन के आते ही जो हुआ देखकर कांप जाएंगे

Viral Video: रेलवे ट्रैक पर कार दौड़ाने वाले शख्‍स ने लिए उस समय समस्‍या खड़ी हो गई तब उसकी कार रेलवे ट्रैक पर फंस गई। तभी मालगाड़ी को आते देख उसे पटरी से कार हटाने की कोशिश की। लोको पायलट की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

Viral Video: राजस्थान के जयपुर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें रेलवे ट्रैक पर महिंद्रा थार गाड़ी दौड़ाने के आरोप में एक व्यक्ति को पुल‍िस ने गिरफ्तार किया है। दावा है कि नशे में धुत शख्‍स ने रील शूट कराने के लिए अपनी एसयूवी को रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, व्यक्ति को रेलवे पटरियों से वाहन को हटाने की कोशिश करते देखा गया। हालांकि, इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी कार के पास ही खड़े थे।

रेलवे ट्रैक पर फंसी थार।

रेलवे ट्रैक पर कार दौड़ाने वाले शख्‍स ने लिए उस समय समस्‍या खड़ी हो गई तब उसकी कार रेलवे ट्रैक पर फंस गई। तभी मालगाड़ी को आते देख उसे पटरी से कार हटाने की कोशिश की। लोको पायलट की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और ट्रेन को रोक लिया गया। बता दें कि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। एनडीटीवी के अनुसार, कुछ लोगों ने ड्राइवर की मदद की और उसे ट्रैक से बाहर निकाला, जिसके बाद उसने कार को जल्दी से 20-30 मीटर पीछे करके सड़क पर लाकर भाग गया। इस दौरान ड्राइवर ने तीन लोगों को टक्कर मार दी और उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने पीछा कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया और कार भी जब्त कर ली।

End of Feed