112 को बना लिया था फ्री कैब सर्विस! रोज नशे में पुलिस को बुला लेते थे चचा, तंग पुलिसकर्मी ने सुनाई अपनी व्यथा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक परेशान पुलिसवाले का कहना है कि एक शख्स रोज शराब पीने के बाद 112 हेल्पलाइन पर फोन करता है। कॉल पाकर जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंचती, तो वह आराम से गाड़ी में बैठ जाता और अपने घर तक छोड़ने के लिए कहता। उसके बार-बार की इस हरकत से अब पुलिस बुरी तरह से परेशान है। मामला उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है।

यूं तो आपको यह पता ही होगा कि पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर रहती है। अगर आप किसी परेशानी में है तो 112 नंबर पर कॉल कर तुरंत पुलिस को बुला सकते हैं। आपके एक कॉल मात्र से पुलिस आपकी सेवा में हाजीर हो जाएगी। लेकिन एक शख्स ने 112 नंबर पर फोनकर पुलिसवालों से अपनी इतनी सेवा करवाई कि अब पुलिसवाले ही खुद ही उससे तंग आ गए हैं। यानी इस शख्स ने अब पुलिस को ही परेशानी में डाल दिया है।

परेशान पुलिसकर्मी ने सुनाई चचा की करतूत

परेशान पुलिसकर्मी ने सुनाई चचा की करतूत (Instagram/@unfiltered_uttarpradesh_)

End of Feed