वायरल न्यूज़

Viral: इस शख्स ने लगाया ऐसा खतरनाक जुगाड़, बिना पहियों के ही चला दी गाड़ी, वीडियो देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 22, 2023, 11:34 AM IST

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स बिना पहियों के ही गाड़ी चलाता नजर आ रहा है। इसके लिए उसने जुगाड़ लगाया है, जिसे देख आपका माथा चकरा जाएगा।

Image

देसी जुगाड़ लगाकर बिना पहियों के ही चला दी गाड़ी (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने लगाया गजब का देसी जुगाड़
  • बिना पहियों के चलाता नजर आया गाड़ी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर देसी जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी आंखें बार-बार साफ करके देखेंगे लेकिन फिर भी आपको इस पर यकीन नहीं होगा। अगर चश्मा लगाते हैं तो आप अपना चश्मा बार-बार साफ करेंगे फिर भी आपको इस वीडियो पर भरोसा नहीं होगा। दरअसल, इस वीडियो में ड्राइवर ने बिना पहियों के ही गाड़ी चलाई है और वो भी बिल्कुल शानदार तरीके से। आइए देखते हैं ये वीडियो..

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने बिना पहियों वाली गाड़ी चलाने के लिए ऐसा दिमाग लगाया है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा। दरअसल, जिस साइड पहिया नहीं था उस साइड ड्राइवर ने एक बांस की बल्ली लगा दी और फिर उसके सहारे वह अपनी गाड़ी चला रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि ऐसा सिर्फ भारत में ही संभव है और किसी के बस की बात नहीं है।

देसी जुगाड़ लगाकर बिना पहियों के ही चला दी गाड़ी

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इस वीडियो को अगर साइंटिस्ट देख लें तो वे भी सोच में पड़ जाएंगे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई इसने तो पूरा माहौल ही हिलाकर रख दिया। इस वीडियो पर अब तक 11 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@MrAMITKHANNA' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article