VIDEO: गधे पर बैठकर नदी क्रॉस कर रहे थे दो लड़के, फिर जो हुआ उसे देख दिन बन जाएगा

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 21, 2024, 05:04 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर गधे का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाए। क्योंकि, इस वीडियो में गधे ने दो लड़कों के साथ अनोखा खेल कर दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • गधे का मजेदार वीडियो
  • दो लड़कों के साथ कर दिया खेल
  • वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ मामले इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। जबकि, कुछ को देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। इसी कड़ी में एक और धमाकेदार वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाएं। यकीन मानिए इस वीडियो (Trending Video) को देखकर आपका दिन जरूर बन जाएगा और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, गधे (Donkey Viral Video) ने लड़कों के साथ ऐसा खेल किया, जिसे देखकर मायूस लोग भी खिलखिलाने लगेंगे।

Donkey Funny Video

गधे ने कर दिया खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

ये तो हम सब जानते हैं गधे का अक्सर मजाक उड़ाया जाता है। क्योंकि, गधे की गिनती सुस्त जानवरों में होती है। कई बार तो कुछ इंसानों की तुलना भी लोग गधे से कर देते हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं हमारे बीच गधे की क्या स्थिति है। इस वीडियो में भी गधे की हरकत देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं दो लड़के गधे पर आराम से बैठकर नदी क्रॉस कर रहे हैं। पानी के अंदर जैसे ही गधा प्रवेश करता है उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। गधा खुद तो पानी में गिरता ही है साथ ही दोनों लड़के पर धड़ाम से पानी में गिर पड़ते हैं। जिस तरह का माहौल बनता है उसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए। तो पहले ये मजेदार वीडियो देखें...

End of Feed