वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: सजा-ए-मौत से पहले पूछी गई आखिरी इच्छा, दोषी ने मंगवाया सैंडविच-बर्गर, खाते ही हुआ ऐसा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 21, 2024, 05:15 PM IST

Ajab Gajab News: मौत से चंद मिनट पहले दोषी ने दो चिकन सैंडविच, दो चीज बर्गर, दो पैकेट आलू चिप्स, दो नींबू सोडा और फ्रेंच फ्राइज खाए। इसके बाद उसे इंजेक्शन देकर मौत की नींद सुला दिया गया।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Ajab Gajab News: अमेरिका से बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दोषी को सजा-ए-मौत देने से पहले उसकी आखिरी इच्छा पूछी गई। आखिरी इच्छा में कोई दोषी अपने फैमिली के लोगों से मिलने के बारे में सोचेगा, लेकिन इस दोषी ने जिस चीज की डिमांड की। वह हैरान करने वाली थी। दरअसल, इस दोषी ने जेल प्रशासन से आखिरी इच्छा के रूप में सैंडविच और बर्गर की मांग की। इसके बाद उसने भरपेट सैंडविच-बर्गर खाया।

दोषी ने पेट भरकर खाया सैंडविच-बर्गर

मेट्रो की खबर के अनुसार, अमेरी के जॉर्जिया में कोर्ट ने विली जेम्स पाइ नाम के शख्‍स को सजा-ए-मौत दी। विली को सजा-ए-मौत के रूप में जहर का इंजेक्शन देना था। इससे पहले प्रशासन ने विली से उसकी आखिरी इच्छा पूछी तो विली ने सैंडविच और बर्गर की डिमांड कर दी। डिमांड के बाद प्रशासन ने विली के लिए सैंडविच और बर्गर मंगवाया। जब विली ने पेट भरकर सैंडविच और बर्गर खा लिया तो उसे इंजेक्शन देकर मौत की नींद सुला दिया गया।

महिला की हत्या का दोषी

बता दें कि विली पर साल 1993 में एक मह‍िला की हत्या का आरोप था। महिला की हत्या के अलावा विली पर अपहरण, डकैती, बलात्कार तथा चोरी के आरोप सही साबित हो गए। इसके बाद कोर्ट ने विली को सजा-ए-मौत दी। बुधवार की शाम 11.03 बजे विली को जहर का इंजेक्शन देकर मौत की नींद सुला दिया गया। जार्जिया न्‍याय विभाग ने बताया कि मौत से चंद मिनट पहले विली ने दो चिकन सैंडविच, दो चीज बर्गर, दो पैकेट आलू चिप्स, दो नींबू सोडा और फ्रेंच फ्राइज खाए।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article