भारत में व्‍लॉगिंग करते हुए कुछ ऐसे दिखते Donald Trump, अमेरिकी कॉमेडियन के मजेदार वीडियो पर लगे ठहाके

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में ट्रंप (नकल करने वाला कॉमेडियन) एशियाई देश में 'टुक-टुक' और छोटे ट्रक देखकर हैरान देखकर रह जाते हैं। इसके बाद कॉमेडियन ट्रम्प की आवाज की नकल करते हुए कहता है, 'उनके पास अब तक का सबसे बेहतरीन व्यंजन है।'

Viral Video: दुनिया भर के अलग-अलग देशों में नेताओं की नकल करने वाले कई आर्टिस्‍ट्स के वीडियो आपने देखे होंगे। अमेरिका में रहने वाले ऐसे ही एक कॉमेडियन ऑस्टिन नैसो के वीडियो भी काफी वायरल होते रहते हैं। उन्‍होंने भारत की यात्रा के दौरान अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मिमिक्री करते हुए एक वीडियो बनाया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में, मिस्टर नैसो ट्रंप के हाव-भाव और लहजे की हूबहू नकल करते हैं। इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं।

ट्रंप की नकल करता शख्‍स।

वीडियो की शुरुआत में ट्रंप (नकल करने वाला कॉमेडियन) एशियाई देश में 'टुक-टुक' और छोटे ट्रक देखकर हैरान देखकर रह जाते हैं। इसके बाद कॉमेडियन ट्रम्प की आवाज की नकल करते हुए कहता है, 'उनके पास अब तक का सबसे बेहतरीन व्यंजन है। हमें इसे देखना बहुत पसंद है, वाह !' फिर वे कहते हैं- 'इसे देखिए! वाह! हाई-टेक सिटी!' इसके बाद ऑस्टिन नैसो बेंगलुरु में बॉटेनिकल गार्डन के सामने ट्रम्प की आवाज में कहते हैं- 'हमें लाल बाग बॉटनिकल गार्डन बहुत पसंद है। वहां बहुत सारे पेड़ हैं। और उनके पास पौधे और बीज और घोंघा भी है।' वे इलाके में कबूतरों के बारे में मज़ाक करते हुए कहते हैं- 'मैं कबूतरों के घर पर हूं। सच कहूं तो, कबूतरों को समाज ने त्याग दिया है। वे आसमान के आवारा कुत्ते हैं।' कॉमेडियन ने इस महीने की शुरुआत में 2 नवंबर को वीडियो शेयर किया था। तब से इसे 30,000 से ज़्यादा लाइक और 460,000 से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

End of Feed