Video: पाकिस्‍तान में खीर बेचते हुए मिला डोनाल्‍ड ट्रंप का हमशक्‍ल, मजेदार वीडियो देख आप भी लगाएंगे

Pakistan Donald Trump Video: बग्गा रंगीन ठेले पर खीर परोसते हैं, उन्होंने खुद को सर्दी से बचाने के लिए बेज रंग की सलवार कमीज और काली जैकेट पहन रखी है। जब वे खरीदारों को आकर्षित करने के लिए पंजाबी गाने गाते हैं तो भीड़ उनके आसपास जमा हो जाती है।

Pakistan Donald Trump Video: पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के साहिवाल जिले का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप के हमशक्‍ल को खीर बेचते हुए देखा जा सकता है। 53 वर्षीय सलीम बग्गा न केवल अपनी अनोखी शक्ल से बल्कि अपनी मधुर गायकी से भी ग्राहकों को आकर्षित करते हैं। बग्गा से अक्सर खीर खरीदने वाले एक निवासी मोहम्मद यासीन ने कहा, 'हमें ऐसा लगता है जैसे ट्रंप खीर बेचने आए हैं। जब वह खीर बेचने के लिए गाते हैं, तो हम उनके पास चले आते हैं।' बता दें कि, इनका एक वीडियो पहले भी वायरल हुआ था जिसके बाद से लोग इन्‍हें सोशल मीडिया पर सस्‍ता 'डोनाल्‍ड ट्रंप' कहने लगे थे।

पाकिस्‍तानी डोनाल्‍ड ट्रंप।

गौरतलब है कि, बग्गा रंगीन ठेले पर खीर परोसते हैं, उन्होंने खुद को सर्दी से बचाने के लिए बेज रंग की सलवार कमीज और काली जैकेट पहन रखी है। जब वे खरीदारों को आकर्षित करने के लिए पंजाबी गाने गाते हैं तो भीड़ उनके आसपास जमा हो जाती है। उनका एक पसंदीदा गाना है, 'अब तुम मेरे पास आओ मेरे प्यार, देर मत करो, मेरी आंखें इंतज़ार करते-करते थक गई हैं।' उनके गोल्‍डन बालों ने उन्‍हें एकदम डोनाल्‍ड ट्रंप वाला लुक दिया है। ट्रंप के हमशक्ल के रूप में उनकी प्रतिष्ठा और मजबूत हो गई है।

End of Feed