वायरल न्यूज़

अजब प्रेम की गजब कहानी! खूबसूरत लड़की से इस कदर मोहब्बत कर बैठा डॉल्फिन, दिल टूटा तो कर लिया सुसाइड

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 6, 2023, 06:25 PM IST

Dolphin Fell in Love with Woman: आप सोच रहे होंगे कि हम यह कोई फिल्मी कहानी बता रहे हैं। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं है। एक डॉल्फिन को एक खूबसूरत लड़की से मोहब्बत हो गई। जब उसका दिल टूटा तो उसने लड़की की जुदाई में सुसाइड कर लिया।

Image

लड़की के प्यार में डॉल्फिन ने किया सुसाइड (ट्विटर)

Dolphin Fell in Love with Woman: कई बार इंसानों और जानवरों के बीच ऐसी बेपनाह मोहब्बत हो जाती है कि उनके लिए एक-दूसरे से जुदा होना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ था एक डॉल्फिन के साथ, जब उसे एक खूबसूरत लड़की से मोहब्बत हो गई। इसके बाद जब उसका दिल टूटा तो उसने लड़की की जुदाई में सुसाइड कर लिया। आप सोच रहे होंगे कि हम यह कोई फिल्मी कहानी बता रहे हैं। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं है, बल्कि नासा ने इस पर बकायदा रिसर्च किया है।

महिला को पार्टनर समझने लगा था डॉल्फिन

घटना साल 1960 की है। नासा ने एक फंडिंग प्रोजेक्ट चलाया, जिससे मारग्रेट लोवात नाम की महिला जुड़ी। यह महिला डॉल्फिन को इंसानी भाषा सिखाती थी। महिला ने कई सारे डॉल्फिन के साथ 24 घंटे रहने का फैसला किया। वहां एक पीटर नाम का डॉल्फिन रहता था। इस डॉल्फिन को धीरे-धीरे मारग्रेट से प्यार हो गया। मारग्रेट वहां रहने वाले डॉल्फिन को अंग्रेजी सिखाती थी। मारग्रेट जहांं रहती थी, वहां एक कमरे को पानी से भरा गया। इसी कमरे में पीटर आराम से घूमता था। वह अक्सर मारग्रेट के पैरों के पास आकर बैठ जाता था। वह अपनी स्किन को मारग्रेट के पैरों से रगड़ता था।

जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पाया तो कर लिया सुसाइड

उस समय पीटर जवान हो रहा था और पीटर के शरीर में काफी तेजी से बदलाव हो रहे थे। यहां तक कि वह मारग्रेट को सेक्स पाटर्नर के रूप में भी देखने लगा। स्थानीय मीडिया में यह खबरें सामने आने लगीं कि डॉल्फिन मारग्रेट के पास सेक्स संबंध बनाने के इरादे से आता था। मारग्रेट को भी यह अहसास हो गया था और कई बार उसे वह सहलाकर संतुष्ट करती थी। पीटर को मारग्रेट के साथ रहने की एक तरह से आदत पड़ गई थी। छह साल तक साथ रहने के बाद लैब के मालिक ने इसे बंद करने का फैसला किया। इस बात से मारग्रेट कापी दुखी थी। कुछ दिन बाद खबर मिली कि पीटर ने आत्महत्या कर ली है। खुद लैब के मालिक ने बताया कि उसने आत्महत्या कर ली है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article