वायरल न्यूज़

सिर पर ग्लास रखा और फिर दिखाई कैटवॉक, डॉगी का ऐसा टैलेंट देख फैन गया इंटरनेट

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 13, 2023, 07:44 AM IST

Doggy Catwalk Video: सोशल मीडिया में एक डॉगी से जुड़ा इतना मजेदार वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

करतबबाज डॉगी का वीडियो देखकर हंसी नहीं रुकेगी। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • करतबबाज डॉगी का वीडियो
  • दिआई जबरदस्त कैटवॉक
  • देखकर हंसी ना रुकेगी

Doggy Catwalk Video: डॉगी को सबसे वफादार और समझदार जानवर माना जाता है। सोशल मीडिया में भी ऐसे ढेरों वीडियो हैं, जिनमें उनकी वफादार देखकर कोई भी फैन हो जाएगा। मगर कभी-कभी ये ऐसी हरकत भी कर गुजरते हैं कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें डॉगी बीच सड़क पर ऐसा कुछ करता नजर आया है कि देखकर बुरी तरह हंसी छूट जाएगी। डॉगी का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों बार देखा जा चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

डॉगी ने दिखाई कैटवॉक

वीडियो एक करतबाज डॉगी का है, जो ऐसा कारनामा दिखता है कि शायद ही पहले कभी देखा होगा। इसमें देखेंगे कि डॉगी के माथे पर पानी से भरा ग्लास रखा है। इसके बाद वो गजब का बैलेंस बनाते हुए आगे बढ़ता है। हैरान हो जाएंगे कि डॉगी इतनी सावधानी से आगे बढ़ता है कि ग्लास से पानी की एक बूंद भी बाहर नहीं गिरती। मगर इस दौरान वो जिस नजाकत से आगे बढ़ता है हंसी रोकना जरूर मुश्किल हो जाएगा। दरअसल डॉगी बैलेंस बनाते हुए जब आगे बढ़ता है तो लगता है जैसे कैटवॉक दिखा रहा होगा।

देखिए वीडियो

फैन बना इंटरनेट

सोशल मीडिया में डॉगी की ऐसी कैटवॉक देखकर इंटरनेट उसका फैन बन गया है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि डॉगी है या फिर ब्रूस ली। एक यूजर ने फनी करते हुए लिखा दुनिया की सबसे जबरदस्त कैटवॉक। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर everydayreelsday नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article