Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे (Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। कुछ मामले तो इतने मजेदार होते हैं कि उन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। जबकि, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ को देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भौचक्के रह जाते हैं। क्योंकि, इस वीडियो में एक कुत्ता पानी के अंदर दो पैरों पर खड़े होकर आराम से चल रहा था। जिसने भी यह नजारा वो दंग रह गया।
सोशल मीडिया पर आपको जानवरों के भी एक से एक अनोखे वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो तो इतने क्यूट होते हैं कि इंसानों को भी भावुक कर देते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं पानी के अंदर एक कुत्ता दो पैरों पर खड़ा है और आराम से चल रहा है। सबसे बड़ी बात ये है कि कुत्ता जिस तरह बैलेंस बनाकर चल रहा है, उसने सबको हैरान कर दिया। तो आप भी पहले इस वीडियो को देखें...
कुत्ते का अनोखा अंदाज
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है? इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'anapaulaalmeida2207' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि क्या अनोखा नजारा है। कुछ का कहना है कि इस तरह का नजारा काफी कम देखने को मिलता है। जबकि, कुछ लोगों को इस नजारे पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
