Video: वफादार कुत्ते ने सूझबूझ से मालकिन की बचाई जान, मेडिकल इमरजेंसी में मदद का ये वीडियो हैरान कर देगा

Viral Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में बेली रेफ्रिजरेटर खोलकर महिला के लिए पानी की बोतल लाती है और उसकी दवाई ढूंढ़ना शुरू करती है। जैसे ही उसे दवाइयां मिल जाती हैं, वह उन्हें अपने मालिक को सौंप देती है।

Viral Video: इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक डॉग बेली का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में सर्विस डॉग को पोस्टुरल ऑर्थोस्टेटिक टैचीकार्डिया सिंड्रोम (POTS) के लक्षण को महसूस करते हुए दिखाया गया है। इस सिंड्रोम में खून की कमी से खड़े-खड़े चक्कर आने लगते हैं। वीडियो की शुरुआत में एक महिला अपने किचन में काम करते हुए दिखेगी। कुछ ही देर बाद, उसकी सर्विस डॉग बेली उसके पास आती है जिसे शायद उसे उसके लक्षणों की शुरुआत का अहसास हो गया है। जैसे ही केटी नामक महिला को चक्कर आने लगता है, वह जल्दी से बैठ जाती है और तभी बेली उसे गले लगाकर आराम देने के लिए आगे बढ़ती है और फिर रेफ्रिजरेटर की ओर भागती है।

डॉग का वीडियो वायरल।

वायरल हो रहे इस वीडियो में बेली रेफ्रिजरेटर खोलकर महिला के लिए पानी की बोतल लाती है और उसकी दवाई ढूंढ़ना शुरू करती है। जैसे ही उसे दवाइयां मिल जाती हैं, वह उन्हें अपने मालिक को सौंप देती है। इसके बाद बेली महिला की गोद में बैठ जाती है और अपने शरीर का उपयोग दबाव चिकित्सा के रूप में करती है ताकि महिला को रक्त प्रवाह और ग्राउंडिंग में मदद मिल सके। जब बेली देखती है कि, महिला ने दवाई ले ली है तो वह उसे सीधा लिटाने के लिए धक्का देना शुरू कर देता है।

End of Feed