वायरल न्यूज़

Viral Video: ट्रेन से उतरने के लिए कुत्ते ने अपनाई ये खास ट्रिक, इंसान भी हो जाए इसके आगे फेल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 18, 2023, 11:00 AM IST

ट्विटर पर कुत्ते का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह चलती ट्रेन से उतरता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को देख लोगों का कहना है कि कुत्ते इंसानों से अधिक फिजिक्स के बारे में जानता है।

Image

ट्रेन ने उतरने के लिए कुत्ते ने लगाई साइंस ट्रिक (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन ने उतरने के लिए कुत्ते ने अपनाई ट्रिक
  • चलती ट्रेन से उतरा कुत्ता
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dog Gets Off The Train Viral Video: इंटरनेट पर कई सारे वीडियोज वायरल होते हैं, जो एनिमल्स के होते हैं। इन सभी वीडियोज में ये सारे एनिमल्स अपनी बेहतरीन कलाएं दिखाते हैं, जो बेहद शानदार होते हैं। ऐसे में एक कुत्ते का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा हो रहा है, जिसमें कुत्ते ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसे देखने के बाद आप एकदम से शॉक्ड हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कुत्ते ने ट्रेन से उतरने के लिए साइंस वाली ट्रिक ही लगा दी, जो आपको हैरान कर देगी। दरअसल, ट्रेन से उतरने में काफी सारे गिर जाते हैं, ऐसे में कुत्ते के इस वीडियो पर लोगों के काफी अनोखे रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं। वीडियो के कैप्शन पर नजर डाला जाए तो वहां लिखा है कि कुत्ते इंसानों से बेहतर साइंस समझते हैं।

ट्रेन ने उतरने के लिए कुत्ते ने लगाई साइंस ट्रिक

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसीलिए कहा जाता है इंसानों से ज्यादा समझदार कुत्ते होते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बेजुबान जानवर इंसानों से बेहतर है। इस वीडियो पर अब तक 37 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वहीं, इसे अब तक 52 हजार से अधिक लोग लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@ScienceGuys_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article