Kutte Ladki Ka Video: वायरल वीडियो (Viral Video) की कहानी कुछ इस कदर मजेदार होती है, जिसे देखते ही आप सभी की हंसी-ठिठोली निकल जाती है। वो भी इस कदर कि आप अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाए। कुछ ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जसमें एक लड़की के साथ कुत्ते ने ऐसा खेल कर दिया, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
दरअसल, इस वायरल वीडियो में एक लड़की सड़क किनारे मायूस होकर बैठी रहती है। इस बीच एक कुत्ता आता है और लड़की की पीठ पर पेशाब करके चला जाता है। अब इसके बाद होना क्या था, लड़की #Shock और कुत्ता #Rock...। पहले तो लड़की को कुछ समझ ही आता और जब समझ आता है तब तक लड़की के साथ उस कुत्ते ने कांड कर दिया होता है। कुत्ता महाराज अपना काम करने के बाद निकल पड़ते हैं और बेचारी लड़की की तो पूछिए ही मत..। इस वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं, जो भी इसे एक बार देख रहा है, वो बार-बार देख रहा है।
कुत्ते का मजेदार वायरल वीडियो
कुछ यूजर्स ने तो इस पर मजेदार प्रतिक्रिया भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि वाह बेटे मौज कर दी, तुम्हें खुद भगवान ने ऊपर से आशीर्वाद दिया है, स्वीकार कर लो। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि लगता है कि ये 'पापा की परी' का एक्स ब्यॉयफ्रेंड ने इस डॉग को अच्छी ट्रेनिंग दी है। अब लड़की पर कुत्ते के पेशाब करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों द्वारा इसे खूब शेयर भी किया जा रहा है। इस वीडियो (Trending Video) को इंस्टाग्राम पर 'karadeniz_buraya' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
