Viral Video: डॉगी दुनिया में सबसे ज्यादा पाले जाने वाले जानवरों में से एक है। वफादार जानवरों की जब आती है तब डॉगी का नाम सबसे ऊपर होता है। ये एक ऐसा जानवर है जो अपने मालिक की जान बचाने के लिए खुद की जान की भी परवाह नहीं करता। सोशल सोशल में अभी एक ऐसा ही वीडियो छाया हुआ है। इसमें डॉगी ने एक बार फिर अपनी वफादारी साबित की है। इसमें देखेंगे कि डॉगी ने जैसे ही अपने मालिक की जान मुसीबत में देखी तुरंत उसके पास पहुंच गया। डॉगी और उसके मालिक से जुड़ा ये वीडियो अभी तक एक करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। वीडियो लाखों लोगों को पसंद आया है।
झील में कूद गया डॉगी
सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि शख्स अपने दोस्त के साथ झील में नहाने के लिए पहुंचा है। इसमें उसके साथ डॉगी भी मौजूद है। शख्स झील में नहा रहा है कि तभी उसके दिमाग में डॉगी की वफादार का टेस्ट लेने का आइडिया आया। फिर क्या था शख्स झील में ही डूबने का नाटक करने लगा। वो डॉगी को मदद के लिए पुकारता है। इधर मालिक को खतरे में देखकर डॉगी भौंकने लगता है। मानो मदद की गुहार लगा रहा हो। मगर जब किसी तरह की मदद नहीं नजर आई तो डॉगी ने बिना सोचे पानी में छलांग लगा दी और तैरकर शख्स के पास पहुंच गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने लायक है। इसमें देखेंगे कि डॉगी अपने मालिक जिंदा बचाकर ही वापस लौटा।
यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि शख्स को भी पूरा यकीन हो गया कि डॉगी उसे कितना प्यार करता है। डॉगी की वफादारी से जुड़े इस वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर maandamor नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।
