वायरल न्यूज़

Animal Video: 'राधे-राधे' सुनते ही ताली बजाने लगा कुत्ता, मंत्रमुग्ध कर देगा ये सुंदर नजारा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 1, 2024, 10:41 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक बड़ा ही सुंदर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी 'राधे-राधे' बोलने लगेंगे। दरअसल, कुछ लोग जब एक कुत्ते के सामने 'राधे-राधे' बोल रहे थे तो कुत्ता भी ताली बजाने लगा, जिसमें देखने के बाद आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

Image

राधे राधे पर ताली बजाते हुए कुत्ते का वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • 'राधे-राधे' सुनते ही कुत्ते ने बजाई ताली
  • हैरान कर देने वाला है ये वीडियो
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dog Clapping on Radhe Radhe Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में लोग मोबाइल स्क्रॉल करना बखूबी जानते हैं। अपना आधा दिन तो वे रील्स देखने में निकाल देते हैं। खाली हो या फिर काम में मन ना लग रहा हो, बस रील्स ऑन एंड लाइफ इज गोइंग ऑन। लेकिन ऐसे में कई बार मनोरंजन करते हुए कुछ ऐसा दिख जाता है, जिस पर भरोसा भी नहीं हो पाता और देखकर आश्चर्य भी होता है। वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखने के बाद आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Dog Clapping on Radhe Radhe) में एक कुत्ता 'राधे-राधे' के नाम पर ताली बजा रहा है, जो आपका दिल जीत लेगा। शुरू में लोग कुत्ते को देखकर 'राधे-राधे' कहते हैं और कुत्ता उसे सुनकर पहले अपने स्थान पर बैठ जाता है और फिर 'राधे-राधे' के नाम इतना लीन हो जाता है कि खुद ही ताली बजाने लगता है, जो बेहद आश्चर्य कर देने वाल नजारा है।

राधे राधे पर ताली बजाते हुए कुत्ते का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि सही ही कहा गया है कि इंसान से बेहतर जानवर होते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये कुत्ता 'राधे-राधे' नाम का रस ले रहा है। इस वीडियो को अब तक 7.7 मिलियन से अधिक लोगों ने लाइक किया है और करोड़ों लोग इसे देख चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'evyaanb' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article