Dulhan Ka Video: शादी के मंडप में दुल्हन के पीछे पड़ गया कुत्ता, फिर जो हुआ उसे देख दूल्हा भी रह गया दंग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 9, 2024, 06:34 PM IST

Funny Video: एक शादी में अचानक कुत्ता पहुंच गया और दुल्हन को दौड़ाने लगा। जिस तरह कुत्ता दुल्हन के पीछे पड़ा उसे देखकर सब हक्के-बक्के रह गए। आलम ये है कि यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन के पीछे पड़ा कुत्ता
  • नजारा देखकर सब हक्के-बक्के रह गए
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Dulhan Ka Viral Video: देश में जैसे ही शादियों का सीजन का शुरू होता है, सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो (Today Viral Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Bride Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) काफी हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में शादी का एक और मजेदार वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Wedding Video) में दुल्हन के पीछे एक कुत्ता पड़ गया। शादी के मंडप में कुत्ते ने जो बवाल काटा उसे देखकर सब हक्के-बक्के रह गए।

Dog Funny Video

दुल्हन के पीछे पड़ा कुत्ता (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

आमतौर पर शादियों में दोस्त-यार, मेहमान या फिर रिश्तेदार माहौल बनाते हैं। लेकिन, एक शादी में कुत्ते ने महफिल लूट ली। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कुत्ते ने ऐसा क्या किया, जिससे माहौल बदल गया? वीडियो में आप देख सकते हैं शादी की रस्में निभाई जा रही है। कई सारे मेहमान भी मंडप में खड़े हैं। अचानक वहां एक कुत्ता पहुंच जाता है। जैसे ही वहां कुत्ता पहुंचता है सब हक्के-बक्के रह जाते हैं। इसके बाद कुत्ता दुल्हन के पीछे पड़ जाता है। कुत्ते को देखकर दुल्हन इधर-उधर भागने लगती है। लेकिन, कुत्ता भी रुकने का नाम नहीं लेता और लगातार दुल्हन का पीछा करता है। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

End of Feed