वायरल न्यूज़

Viral Video: डांसर कुत्ता के बाद मार्केट में आया बॉक्सर कुत्ता, अंदाज देखकर बड़े-बड़े चैंपियन रह जाएंगे दंग

Dog Viral Video: सोशल मीडिया पर कुत्ते का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अनोखे अंदाज में बॉक्सिंग का प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहा है। जिसने भी कुत्ते का स्वैग देखा वो देखता ही रह गया।

Image

कुत्ते का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार-इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ते का अनोखा स्वैग
  • बॉक्सिंग का प्रैक्टिस करते देख आप भी दंग रह जाएंगे
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में सोच नहीं सकते। कुछ लोग तो जान बूझकर अजीबोगरीब हरकत करते रहते हैं, जिससे उनका नाम हो जाए और वो फेमस हो जाएं। जबकि, कुछ नजारे नेचुरल होते हैं और लोगों का दिल जीत लेते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Today Viral Video) में आपको ऐसा नजारा दिखेगा, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। क्योंकि, इस वीडियो (Funny Video) में एक कुत्ता बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो (Animal Video) को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

जिस जानवर को लोग सबसे ज्यादा पालते हैं या अपने पास रखते हैं, वो कुत्ता है। इतना ही नहीं कुत्ते को सबसे वफदार जानवर भी कहा जाता है। आज तक आपने कुत्ते के कई वीडियो देखे होंगे। कभी डांस करते हुए देखा होगा, कभी भक्ति में डूबे हुए देखा होगा। लेकिन, इन दिनों कुत्ते का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह कुत्ता बॉक्सर बनकर खड़ा है और ऐसा लग रहा है जैसे वो रिंग में उतरने ही वाला है। आलम ये है कि कुत्ते का स्वैग देखकर हर कोई हैरान रह गया। तो पहले आप भी वीडियो को देखें...

कुत्ते का अनोखा स्वैग

वीडियो खकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। सोच रहे होंगे कि इस तरह का अनोखा कुत्ता पहली बार दिखा है। अब यह वीडियो धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'david0ff_01' नाम के अकाउंट शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को करोड़ों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 29 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है ओलंपिक की तैयारी कर रहा है ये कुत्ता। किसी का कहना है कि इस कुत्ते के सामने बड़े-बड़े चैंपियन दम भरेंगे। आपको कुत्ते का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article