वायरल न्यूज़

Pineapple Dating क्या है ? कहां से हुई ऑफलाइन रोमांस ट्रेंड की शुरुआत, यहां जानें सबकुछ

What is Pineapple Dating: TikTok पर वायरल हुए इस ट्रेंड ने कई युवाओं का ध्‍यान खींचा। वहीं, इस ट्रेंड से दूसरा फायदा किसी का पहुंचा है तो वो है मर्कडोना सुपरमार्केट क्‍योंकि, इस ट्रेंड के कारण यहां अनानास की बिक्री भी बढ़ गई है।

Image

पाइनएप्‍पल डेटिंग का बढ़ा चलन।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्‍पेन में पार्टनर की चाह में लोगों ने फॉलो किया ट्रेंड
  • सुपरमार्केट में उल्‍टा अनानास लेकर घूम रहे लोग
  • हास्य कलाकार विवी लिन ने भी दिया बढ़ावा

What is Pineapple Dating: स्पेन में सिंगल लाइफ से तंग आकर लोगों ने डेटिंग अब एक अनोखा तरीका ढूंढ़ निकाला है। ऑनलाइन डेटिंग ऐप को छोड़कर प्यार पाने के लिए इस अजब-गजब तरीके की शुरुआत हुई। मर्कडोना सुपरमार्केट चेन द्वारा प्रचलित इस ट्रेंड के तहत शॉपिंग कार्ट में अनानास को उल्टा रखकर लोग ये संदेश दे रहे हैं कि वे सिंगल हैं। यह संकेत उन साथी खरीदारों को ये बताने में मदद करता है कि, वो व्‍यक्ति रोमांटिक कनेक्शन की तलाश में हैं। आसान भाषा में कहें तो- सिंगल लोग शॉपिंग ट्रॉली में अनानास को उल्‍टा रखकर नए लोगों से मिलने में अपनी रुचि को दर्शा रहे हैं।

सिर्फ एक घंटे काम करता है ये ट्रेंड

TikTok पर वायरल हुए इस ट्रेंड ने कई युवाओं का ध्‍यान खींचा। वहीं, इस ट्रेंड से दूसरा फायदा किसी का पहुंचा है तो वो है मर्कडोना सुपरमार्केट क्‍योंकि, इस ट्रेंड के कारण यहां अनानास की बिक्री भी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें सिंगल्स को अपनी शॉपिंग ट्रॉली में अनानास लेकर दुकानों में मैच की तलाश करते देखा जा सकता है। गौर करने वाली बात ये है कि, यह कोड हर दिन शाम 7 बजे से 8 बजे तक सिर्फ़ एक घंटे के लिए काम करेगा।

पार्टनर की चाह जो न कराए

उल्टा अनानास रखने का मतलब है कि अमुक व्यक्ति डेटिंग के लिए उपलब्ध है। यदि कोई दूसरा उसे आकर्षक लग रहा है तो उसे अपनी गाड़ी को टकरानी होगी। एक बार ये होने के बाद अगर दोनों व्‍यक्ति आपस में दोबारा टकरा गए ये एक मैच होता है। पार्टनर की चाह में ऐसा करने वाले दोनों एक दूसरे के साथ बातचीत करने के लिए वाइन आइल में जा सकते हैं। पाइनएप्‍पल डेटिंग में और भी कई चीजें जोड़ी गई हैं। स्पेन के अंग्रेजी प्रकाशन ऑलिव प्रेस के अनुसार, लोग अपने शॉपिंग कार्ट में चॉकलेट या मिठाइयां जोड़ सकते हैं और ये चीजें गंभीर, दीर्घकालिक रिश्तों के लिए एक कोड होंगी। ऐसे में जो लोग मैच ढूंढ़ रहे हैं उन्हें अपनी ट्रॉलियों में फलियां या सलाद रखने होंगे।

बैचलर पार्टी करने वाले भी लाइन में

दावा है कि, टेलीविजन स्टार और हास्य कलाकार विवी लिन ने पाइनएप्‍पल डेटिंग ट्रेंड को वायरल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने TikTok पर एक वीडियो डाला जिसमें अभिनेत्री मर्कडोना स्टोर में वाइन आइल की ओर अपनी शॉपिंग कार्ट को धकेलती हुई दिखाई दे रही थीं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार लिन ने कहा, 'मर्काडोना में हुक अप करने का समय शाम 7 से 8 बजे है।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुपरमार्केट में किशोरों के कुछ समूह एक घंटे से ज़्यादा समय तक बिना कोई सामान खरीदे ट्रॉलियां धकेलते देखे गए। एक व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी मनाने के लिए एक विशाल अनानास सूट में स्टोर पर भी दिखाई दिया।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article