चंडीगढ़ के स्‍कूल में मॉर्निंग एंथम बना Diljit Dosanjh का ये धांसू गाना, Video हो रहा वायरल

Diljit Dosanjh Ka Video: चंडीगढ़ के एक स्कूल में कार्निवल के दौरान फिल्माए गए इस वीडियो में छात्र दिलजीत के हिट गाने बॉर्न टू शाइन को जोश के साथ गाते हुए नजर आ रहे हैं। लड़के और लड़कियों ने बेहतरीन ताल-मेल के साथ बेहतरीन गीत गाकर अपनी बेजोड़ ऊर्जा का परिचय दिया।

Diljit Dosanjh Ka Video: दिलजीत दोसांझ इन दिनों देश भर में अलग-अलग जगहों पर अपने कॉन्‍सर्ट कर रहे हैं। 'दिल-लुमिनाटी टूर' का जादू कई युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। दिलजीत दोसांझ कभी अपने कॉन्‍सर्ट में जोशीला प्रदर्शन करते दिखते हैं तो कभी वे अपने फैन्‍स के प्रति प्‍यारा जेस्‍चर दिखाते हैं। यही वजह है कि, लोगों में उनकी दीवानगी है। हाल ही में स्कूली छात्रों द्वारा उनके हिट गानों में से एक को गाते हुए वीडियो में दिखाया गया। ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है और इसने दिलजीत के फैन्‍स और सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। दावा है कि, ये वीडियो चंडीगढ़ के किसी स्‍कूल का है जहां बच्‍चों ने 'Born To Shine' गाने को मॉर्निंग एंथम बना दिया है...हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत ऐसे किसी वायरल दावे या वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

बच्‍चों ने गाया दिलजीत दोसांझ का गाना।

दावे के मुताबिक, चंडीगढ़ के एक स्कूल में कार्निवल के दौरान फिल्माए गए इस वीडियो में छात्र दिलजीत के हिट गाने बॉर्न टू शाइन को जोश के साथ गाते हुए नजर आ रहे हैं। लड़के और लड़कियों ने बेहतरीन ताल-मेल के साथ बेहतरीन गीत गाकर अपनी बेजोड़ ऊर्जा का परिचय दिया और इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया। सोशल मीडिया यूज़र्स ने छात्रों के उत्साह और दिलजीत के बढ़ते प्रभाव को खूब पसंद किया। वायरल वीडियो देखकर एक यूजर ने कहा कि, 'दिलजीत युग में रह रहा हूं।' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'हाहाहा, मैं चाहता हूं कि यह सभी स्कूलों में हो। LOL.' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'मजेदार बात है कि वे इसे प्रार्थना गीत की तरह गा रहे हैं।' चौथे यूजर ने बच्‍चों के प्रदर्शन को 'असेंबली प्रार्थना' बताया। हालांकि, अंत में एक यूजर ने सवाल उठाते हुए पूछा कि, 'क्या यह एक प्रेरक गीत है? स्कूल और पाठ्येतर गतिविधियों में इसकी आवश्यकता क्यों है?'

End of Feed