वायरल न्यूज़

Video: पहली बार घर आई नई नवेली भाभी से देवर ने कर दी ऐसी डिमांड, दूल्हा भी रह गया सन्न

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 16, 2023, 12:24 PM IST

Devar Bhabhi Video: दूल्हे का छोटा भाई अपनी भाभी की स्वागत में दरवाजे पर ही खड़ा रहता है। जैसे ही दुल्हन दरवाजे से अंदर आने को होती है, देवर अपनी भाभी को रोक लेता है। इसके बाद देवर अपनी भाभी के सामने बहुत ही अनोखी डिमांड रख देता है।

Image

देवर भाभी वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • देवर ने अपनी भाभी से रखी अनोखी डिमांड
  • डिमांड सुनकर भाभी की आंखों में आ गए आंसू
  • वीडियो देखकर खुश हो जाएगा आपका दिल

Devar Bhabhi Video: भाभी और देवर का रिश्ता बहुत ही पवित्र होता है। रामायण में सीता मां अपने देवरों को बेटों की तरह मानती थीं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। दरअसल, इस वीडियो में देवर अपनी नई नवेली भाभी से ऐसा डिमांड कर देता है, जिसके बारे में सुनकर दूल्हा भी हैरान रह जाता है। इसके साथ ही दुल्हन के सारे ससुराल वाले भी हैरान रह जाते हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग भाभी और देवर दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

देवर भाभा का प्यारा वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हनिया को ब्याह कर पहली बार घर लाया होता है। दूल्हे के घर वाले दुल्हन का ग्रैंड वेलकम करते हैं। इस दौरान दूल्हे का छोटा भाई अपनी भाभी की स्वागत में दरवाजे पर ही खड़ा रहता है। जैसे ही दुल्हन दरवाजे से अंदर आने को होती है, देवर अपनी भाभी को रोक लेता है। इसके बाद देवर अपनी भाभी के सामने बहुत ही अनोखी डिमांड रख देता है। देवर अपनी भाभी से कहता है कि जब वह विदाई के समय अपनी मां के साथ रो रही थीं, तो उसने आंटी से प्रॉमिस किया था कि भाभी को घर पर लक्ष्मण और भरत मिलेंगे। देखें वीडियो-

इसके बाद देवर अपने भाभी के सामने डिमांड रखता है कि एक प्लेन व्हाइट टी-शर्ट पर वह उनके कदमों के निशान चाहता है। भाभी यह सुनकर इमोशनल हो जाती हैं। इसके बाद देवर अपनी टी-शर्ट पर भाभी के कदमों के निशान लेता है। इसके बाद भाभी अपने देवर को खुशी से गले लगा लेती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'बेस्ट देवर यश अर्जुन रावत। भरत और सीता मोमेंट। भैया आपने तो दिल जीत लिया। बेटे हो तो ऐसे,.. भाई हो तो ऐसे। सच में आपने आज के समाज के लिए एक बेहतरीन उदाहरण सेट किया है।'

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article