Funny Video: जिंदगी में नहीं देखा होगा ऐसा जुगाड़, शख्स ने कार का ही बना दिया ऑटो रिक्शा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 2, 2023, 12:50 PM IST

Funny Video: सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में देखेंगे कि शख्स ने देसी जुगाड़ से कार को ही ऑटो रिक्शा बना दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • कार का बना दिया ऑटो रिक्शा
  • देखकर हंसी नहीं रुकेगी
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Funny Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया मजेदार चीजों से भरी पड़ी है। यहां हर रोज कुछ ना कुछ ऐसा सामने आता है कि बस हंसी रुकती नहीं है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है जिसे देखकर सचमुच सिर पकड़कर बैठ जाएंगे। यकीन नहीं करेंगे कि ऐसा भी हो सकता है। मगर फिर खुद ही हंसी छूट जाएगी। दरअसल मजेदार वीडियो देसी जुगाड़ से जुड़ा है। इसमें एक शख्स ने अच्छी भली कार से जबरदस्त जुगाड़ बना दिया। वीडियो कुछ ही समय में बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है और इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Funny Video

देसी जुगाड़ से कार बना दी ऑटो रिक्शा। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

कार को बना दिया ऑटो

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि किसी शख्स के ऑटो की बॉडी पूरी तरह गल गई। इसी तरह एक कार का इंजन खराब हो गया। अब शख्स के दिमाग में गजब का आइडिया आया और उसने फिर उसने जो किया बड़ा मजेदार भी लगेगा। देखकर यकीन हो जाएगा कि इंडिया में जुगाड़ का कोई तोड़ नहीं है। दरअसल शख्स ने कार से उसका इंजन बाहर निकाल दिया। इधर ऑटी की बॉडी भी काटकर निकाल दी। अब शख्स ने ऐसा दिमाग चलाया कि कार की बॉडी को ऑटो में फिट कर दिया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई सचमुच चौंक जाएंगे।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

जमकर कमेंट कर रहे नेटिजन्स

फ्रेम के आखिरी हिस्से में देखेंगे कि पीछे से देखने पर कार बिल्कुल कार की तरह लगती है। मगर जैसी इसका फ्रंट देखते हैं तो पता चलता है कि ये कुछ नहीं बल्कि ऑटो रिक्शा है। वीडियो इतना मजेदार भी है कि हंसी नहीं रुकती। इसपर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि भारत में जुगाड़ का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। ऐसी ही एक यूजर ने लिखा कि ये कार है या फिर ऑटो। कुछ समझ नहीं आ रहा है। मालूम हो कि देसी जुगाड़ बनाए इस ऑटो का वीडियो इंस्टाग्राम पर funny_sandip नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

End of Feed