Desi Jugaad Viral Video: इंसान काम करें और जुगाड़ की बात ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। शायद इसीलिए सोशल मीडिया पर जब हम रील्स देखने के लिए स्क्रॉल करते हैं तो वहां जुगाड़ के सैकड़ों-हजारों वीडियो दिख जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए एक जुगाड़ का ऐसा वीडियो लेकर आए हैं जिसे देखने के बाद आपका माथा ही घूम जाएगा। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हाहाकार मच गया है।
इंटरव्यू पास करने के लिए महिला ने लगाया देसी जुगाड़ (Instagram)
ये भी पढ़ें - Desi Jugaad: चाट वाले ने लगाया ऐसा दिमाग, तवा की जगह डीटीएच पर ही बना दी स्वादिष्ट पाव-भाजी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर लोगों का कहना है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो कोई भी आसानी से नौकरी पा सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में है क्या..। दरअसल, एक महिला इंटरव्यू के दौरान AI Tools का इस्तेमाल करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि इंटरव्यू के दौरान पूछे गए प्रश्नों का उत्तर कैसे AI Tools दे रहा है और फिर वह महिला उसे पढ़कर इंटरव्यूवर को बता रही है। ऐसे में इंटरव्यू के हक का यह देसी जुगाड़ काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
इंटरव्यू पास करने के लिए महिला ने लगाया देसी जुगाड़
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे तो कोई इंटरव्यू पास कर सकता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि गजब का देसी जुगाड़ है। बता दें, इस वीडियो को '@TansuYegen' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 10 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 30 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है।
