वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: मां ने बच्चे की हेयर कटिंग करने के लिए लगाया ऐसा दिमाग, महिला का जुगाड़ देख हर कोई रह गया दंग

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मां अपने बच्चे का बाल काटने के लिए ऐसा दिमाग लगाती है, जिसे देखने के बाद आप उसे 21 तोपों की सलामी देंगे। ये वीडियो काफी मजेदार है और लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है।

Image

बच्चे का बाल काटने के लिए मां ने लगाया दिमाग (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे का बाल काटने के लिए मां ने लगाया दिमाग
  • अनोखा जुगाड़ देख यूजर्स हुए शॉक्ड
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Hair Cutting Jugaad Video: सुपरस्टार यश अभिनीत फिल्म केजीएफ तो आपने देखी ही होगी। इस फिल्म का एक फेमस डॉयलॉग था - दुनिया में सबसे बड़ी योद्धा माँ होती है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको कुछ ऐसा ही फील होने वाला है। वीडियो में आपको एक महिला नजर आएगी, जो अपने बच्चे का बाल काटने के लिए गजब का जुगाड़ लगाती है। इसे देखने के बाद आपका दिमाग ही घुम जाएगा।

ये भी पढ़ें -

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रही महिला अपने बच्चे का बाल काटने के लिए उसे एक कार्टून पेटी में बंद कर देती है। पेटी में कुछ जगह पर छेद भी बनाती है ताकि उसका सिर पेटी से बाहर हो। ऐसे में बच्चा भी हिलता नहीं है और महिला उसके बाल भी आराम से ट्रिमर से काट लेती है। महिला के इस दिमाग के लिए लोग उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

बच्चे का बाल काटने के लिए मां ने लगाया दिमाग

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इस मां के लिए एक सैल्यूट तो बनता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि एक मां से बेहतर जुगाड़ कोई नहीं लगा सकता। बता दें, इस वीडियो को 'sigma_sad9' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक सैकड़ों व्यूज आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article