वायरल न्यूज़

Jugaad Video: बकरी को सोने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा जुगाड़, यूजर्स बोले - अब कोई चोरी करके दिखाए

इंस्टाग्राम पर एक बकरी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स ने बकरी को सोने के लिए ऐसा इंतजाम किया है, जिसे देख हर किसी का दिमाग हिल जाएगा।

Image

बकरी के सोने के लिए शख्स का अनोखा जुगाड़ (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बकरी के सोने लिए अनोखा जुगाड़
  • शख्स का दिमाग देख सब हैरान
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: लोगों के पास इतना दिमाग है कि उसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। लोग किस कदर अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हैं, उसके कई उदाहरण देखने को भी मिलते हैं। इसके कई सारे उदाहरण भी देखने को मिलते हैं, जो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर काफी वायरल भी होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं।

ये भी पढ़ें -

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स किस प्रकार से अपनी बकरी के लिए सोने का इंतजाम करता है। वीडियो में शख्स ने अपने खाट के नीचे एक कपड़ा बांध कर अपनी बकरी के लिए झूले वाला बिस्तर लगाता है, जो कमाल का है। आप देख सकते हैं कि बकरी आराम से जाकर अपने बिस्तर में सो जाती है और झूले का आनंद लेती है।

बकरी के सोने के लिए शख्स का अनोखा जुगाड़

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं आई हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसे कहते हैं असली जुगाड़। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि सही दिमाग लगाया है, अब कोई बकरी उठाकर नहीं ले जा पाएगा। बता दें, इस वीडियो को 'keerat_t1diabetes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 500 से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article