Desi Jugaad: ठंड से बचने के लिए शख्स ने लगाई अनोखी तरकीब, जुगाड़ देख हर कोई पीटता रह गया माथा

इंस्टाग्राम पर देसी जुगाड़ का एक बेहतरीन वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ठंड से बचने के लिए खुद को कई सारी रजाईयों से ढक लेता है, जिसे देख आप दंग रह जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने एक साथ ओढ़ी कई सारी रजाई
  • ठंड से बचने के लिए लगाया गजब का जुगाड़
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: देसी जुगाड़ के हर रोज कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में हम आपके एक बहुत ही मजेदार वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देख आप अपना माथा पीटने लगेंगे। इस वीडियो में एक शख्स ने ठंड से बचने के लिए ऐसा दिमाग लगाया है, जिसे देख हर कोई दंग है। लोगों का कहना है कि ऐसा करने पर इंसान सांस ही नहीं ले पाएगा।

Desi Jugaad Viral Video

ठंड से बचाने के लिए शख्स का धांसू जुगाड़ (Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ठंड से बचने के लिए कई सारी रजाई एकसाथ ओढ़ लेता है। इसके लिए उसने एक बॉक्स लिया है, जिसमें वह आसानी से लेट सकता है। फिर इसके ऊपर उसने 20 से ज्यादा रजाई ओढ़ ली है। लोगों का कहना है कि ऐसा करने पर तो इंसान अंदर ही नहीं जा पाएगा। कुछ लोगों का कहना है कि इसमें ये सांस कैसे लेता होगा।

End of Feed