Desi Jugaad Video: पानी गर्म करने का सबसे धांसू देसी जुगाड़, खाना बनाने वाले चूह्ले से बनाई जबरदस्त तकनीक

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 5, 2024, 07:19 PM IST

Desi Jugaad Video: इस जबरदस्त तकनीक से जहां एक तरफ पानी गर्म हो रहा है। वहीं साथ ही साथ रोटी भी पक रही है। चूल्हे में एक तरफ ठंडा पानी डाला जा रहा है और दूसरी तरफ वह गर्म होकर निकल रहा है।

Desi Jugaad Video: देश के अधिकतर हिस्सों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम यह है कि लोग अपने घरों से निकलने से पहले एक बार को सोचने पर मजबूर हो रहे हैं। वहीं ठंड में लोग नहाना भी स्किप कर देते हैं। कई इलाकों में तो ठंड इतनी ज्यादा पड़ रही है पानी गर्म किए बिना इस्तेमाल ही नहीं किया जा सकता है। नहाना तो छोड़िए पीने के लिए भी लोग गर्म पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग अलग-अलग तरीके से पानी गर्म करते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

JUGAAD VIDEO

देसी जुगाड़ वीडियो (ट्विटर)

जबरदस्त देसी जुगाड़ वाला वीडियो

वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने जबरदस्त जुगाड़ लगाकर एक ऐसी तकनीक तैयार की है, जिससे बहुत ही अनोखे अंदाज में पानी गर्म हो जा रहा है। सबसे अनोखी बात यह है कि इस जबरदस्त तकनीक से जहां एक तरफ पानी गर्म हो रहा है। वहीं साथ ही साथ रोटी भी पक रही है। दरअसल, शख्स ने खाना बनाने वाले चूल्हे में ही कुछ ऐसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है कि इससे पानी भी गर्म हो रहा है। देखें वीडियो-

End of Feed