वायरल न्यूज़

Video: अब दिल्ली मेट्रो में हुआ बड़ा कांड, गेट पर खड़ी लड़की से चोर ने शातिराना अंदाज में लूटा मोबाइल, हो जाएं सावधान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 5, 2024, 06:58 PM IST

Delhi Metro Viral Video: मेट्रो का दरवाजा बंद होने से पहले चोर झटके में लड़की का फोन पकड़ता है और छीन लेता है। इसके बाद मेट्रो का दरवाजा बंद हो जाता है।

Image

दिल्ली मेट्रो वीडियो (ट्विटर)

Delhi Metro Viral Video: आपने दिल्ली मेट्रो के कई सारे हैरान करने वाले वीडियो देखे होंगे। पिछले दिनों दिल्ली मेट्रो से कपल्स के कुछ अश्लील वीडियो भी सामने आए थे। इसी क्रम में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप शॉक्ड रह जाएंगे। दरअसल, दिल्ली मेट्रो में बड़ा कांड हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स दिल्ली मेट्रो के प्लेटफॉर्म पर खड़ा है। इसी बीच एक मेट्रो आती है और लोग मेट्रो में घुसने लगते हैं।

शातिराना अंदाज में मोबाइल चोरी

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं मेट्रो की गेट पर काफी भीड़ होती है। इस दौरान किनारे पर ही एक लड़की खड़ी होकर फोन चलाती रहती है। आप देख सकते हैं कि लड़की फोन में काफी ज्यादा बिजी रहती है। वह जरा सा भी ध्यान नहीं देती है कि उसके आस-पास एक लुटेरा खड़ा है। उसका पूरा ध्यान अपने फोन पर ही होता है। वहीं दूसरी तरफ प्लेटफॉर्म पर खड़ा चोर मौके की ताक में होता है। आप देख सकते हैं कि स्पीड भरने से पहले मेट्रो का दरवाजा बंद होने लगता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि मेट्रो का दरवाजा बंद होने से पहले चोर झटके में लड़की का फोन पकड़ता है और छीन लेता है। इसके बाद मेट्रो का दरवाजा बंद हो जाता है। जिस तरह लड़का शातिराना अंदाज में लड़की का फोन छीनता है, वह कुछ कर नहीं पाती है। इसके बाद मेट्रो चलने लगती है। वीडियो देखकर यूजर्स हैरान हैं और लोगों से सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। वीडियो को @Chopsyturvey नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article