Desi Jugaad: प्रेस पर फॉयल पेपर बिछाकर बना लिया 'फ्राई पैन', फिर उसके ऊपर पकाया खाना, देखकर उड़ जाएंगे होश

Desi Jugaad Video: आप देख पाएंगे कि फॉयल पेपर को लड़की फ्राई पैन की तरह इस्तेमाल करने के लिए उस पर तेल डालती है। जुगाड़ू फ्राई पैन में तेल डालने के बाद उसके ऊपर वह पनीर के टुकड़े डालती है। इसके ऊपर कुछ मसाले और नमक डालने के बाद वह पनीर को ग्रिल करती है।

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ के तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इसमें से कुछ जुगाड़ ऐसे होते हैं, जो यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस जुगाड़ वीडियो को देखकर आप यकीनन सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो किसी लड़की ने शूट किया है, जो दावा करती नजर आ रही है कि वह किसी हॉस्टल में रहती है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि लड़की जुगाड़ से कपड़े प्रेस करने वाले आयरन को फ्राई पैन की तरह इस्तेमाल कर रही है।

Jugaad Video (3)

नहीं देखा होगा ऐसा जुगाड़ (फोटो साभार- इंस्टाग्राम/itsparultime)

End of Feed