Desi Jugaad Video: ग्रामीण इलाके के लोगों को अच्छे से पता होगा कि जानवर और पक्षी फसलों को कितना बर्बाद करते हैं। इससे बचने के लिए किसान कई तरह की तरकीब अपनाते हैं। आपने देखा होगा कि किसान अपने खेतों में इंसान का स्टैच्यू बनाकर खड़ा कर देते हैं, जिसे देखकर जानवर खेत के अंदर घुसने से डरते हैं। हालांकि, कई बार जानवरों को भी आभास हो जाता है कि यह सिर्फ स्टैच्यू है। इसके बाद वह वापस खेतों में चरने के लिए आ जाते हैं। इससे बचने के लिए एक किसान ने ऐसी डिवाइस बनाई है, जिसके बाद उसके खेत में जानवर या पक्षी आने की हिमाकत नहीं करेंगे।
किसान ने बनाई अनोखी डिवाइस
किसान ने देसी जुगाड़ से यह शानदार डिवाइस बनाई है। इस डिवाइस को देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर भी हैरान रह जाएंगे। किसान का यह नया देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग किसान के इस जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सबसे जबरदस्त चीज यह है कि किसान द्वारा बनाई गई डिवाइल प्राकृतिक हवा से चलती है। इस अनोखे डिवाइस से खेत में लगातार आवाज आती रहती है। इससे पशु-पक्षी खेत के आस-पास भी नजर नहीं आते। देखें वीडियो-
किसान ने जो डिवाइस बनाई है, उसमें एक मशीनरी मोटर का इस्तेमाल किया गया है। इस मोटर में एक फैन लगाया गया है, जो प्राकृतिक हवा चलने पर खुद-ब-खुद घूमने लगता है। इसके साथ थाली को उल्टा करके फैन के नीचे नट-बोल्ट के जरिए कसा गया है। इसमें एक चम्मच लगा हुआ है। जैसे ही हवा चलती है, फैन घूमना शुरू हो जाता है। इसके साथ थाली पर लगा चम्मच उसपर बार-बार टैप करने लगता है। जिससे खूब जोर की आवाज आने लगती है। यह आवाज सुनकर पशु-पक्षी डर जाते हैं और खेत के पास नहीं आते। किसानों के इस नायाब तरीके की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। वीडियो को जुगाड़ लाइफ हैक्स नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
